चंडीगढ़ में दिनदहाड़े युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े  युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में रविवार को दिनदहाड़े सेक्टर-17 और 22 के मुख्य चौराहे के पास एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। यह वारदात सेक्टर-22 में होटल सनबीम के सामने वाली मुख्य सड़क पर हुई। मरने वाले की पहचान सागर के रूप में हुई जो राम दरबार का रहने वाला था। उसकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इस हत्या की वजह मामूली झगड़ा रहा।

हमलावर सेक्टर-22 की पार्किंग से निकलकर रॉन्ग साइड होते हुए सड़क पर पहुंचे थे। वारदात के बाद हमलावर आसानी से फरार हो गए। इस घटना में सागर के दो दोस्त विशाल और नीतिश भी जख़्मी हो गए। दोनों के हाथ में चोट लगी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सागर राम दरबार कॉलोनी फेज 2 में रहता था। रविवार सुबह वह गाड़ी में दोस्तों के साथ जा रहा था। उसी समय होटल सनबीम की पार्किंग से हमलावरों की गाड़ी रॉन्ग साइड होते हुए बस स्टैंड चौक की तरफ मुड़ी। रॉन्ग साइड होने की वजह से उस गाड़ी ने वहां ऑटो का इंतजार कर रहे एक लड़के को टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया।लड़के को जमीन पर गिरा देखकर स्टेडियम चौक की तरफ मुड़े सागर और उसके दोस्तों ने अपनी कार रोक दी और जमीन पर गिरे लड़के को उठाने के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान उनकी रॉन्ग साइड में आने वाली गाड़ी में सवार युवकों से बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष ने गाड़ी से छुरी जैसा तेजधार हथियार निकालकर सागर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। सागर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोस्त विशाल व नीतिश घायल हो गए। सागर की मौत के बाद आरोपी भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक आरोपी सेक्टर-22 में एक होटल में रात को पार्टी मनाने आए थे। रविवार सुबह वहां से निकलते ही उन्होंने चौक पर यह वारदात कर दी।उधर वारदात के बाद चंडीगढ़ सेक्टर-17 की थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। इस बीच घायल विशाल ने बताया कि हमलावर राम दरबार और हल्लोमाजरा के रहने वाले हैं। हमलावरों में राम दरबार का दिलावर भी शामिल था। दिलावर पर पहले भी हत्या का केस दर्ज है। सेक्टर-22 पुलिस चौकी में राम दरबार के कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

सागर अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके एक भाई की मौत पहले ही हो चुकी है। अब परिवार में एक भाई और बहन ही बची है। सागर के दोस्तों ने बताया कि उसकी कभी किसी से लड़ाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस पर भी जांच में ढील बरतने का आरोप लगाया।