यमन में भयानक भगदड़, कुचले गए लोग, VIDEO; 80 से ज्यादा मौतें, बिखरी पड़ीं लाशें, पैसे बंट रहे थे तो लेने पहुंचे थे

Yemen Stampede More Than 80 Deaths Latest Updates
Yemen Stampede More Than 80 Deaths: यमन की राजधानी सना में बुधवार देर रात लोगों को वित्तीय सहायता बांटने के एक कार्यक्रम में ऐसी भयानक भगदड़ मची कि 80 से ज्यादा लोगों में मौत बंट गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में भी कइयों की हालत खराब है। हूती अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, ओल्ड सिटी में व्यापारियों की तरफ से लोगों को वित्तीय सहायता देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
लेकिन कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय नहीं रखा गया। वहीं कार्यक्रम में पैसे पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे और इस दौरान अचानक भगदड़ मचने से 80 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने कहा कि, अगर अधिकारियों के साथ समन्वय करके यह बड़ा कार्यक्रम आयोजित होता तो शायद यह हादसा न होता। अधिकारियों ने हादसे के लिए आयोजकों को दोषी माना है।
भगदड़ में लोगों की चप्पलें बिखरीं पड़ीं
.jpg)
लोगों को नियंत्रित करने के लिए गोली चलाई
हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि, कार्यक्रम में पैसे लेने पहुंचे लोगों को नियंत्रित करने के लिए हवा में गोलियां भी चलाई गईं। जिसमें एक गोली संभवतः बिजली के तार में लगी और उसमें विस्फोट हो गया। जिसके बाद लोग और भयानक रूप से अनियंत्रित हो गए। सोशल मीडिया पर भगदड़ के कुछ वीडियो शेयर हो रहे हैं। वीडियोज में जमीन पर पड़े शवों को और उनके आसपास लोगों को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।
भगदड़ का यह वीडियो सामने आया
हूतियों ने स्कूल को घेरा
फिलहाल हूती विद्रोहियों ने उस स्कूल को तुरंत सील कर दिया है जहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मौके पर पत्रकारों सहित आम लोगों को फिलहाल जाने नहीं दिया जा रहा है। हूती की ओर से संचालित गृह मंत्रालय के अनुसार, हादसे की जांच जारी है।

यमन की राजधानी पर हूती विद्रोहियों का कब्ज़ा
यमन की राजधानी ईरान समर्थित हूतियों के नियंत्रण में है। 2014 में इन्होंने संघर्ष शुरू कर राजधानी सना पर कब्जा कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को हटा दिया था। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। हूती विद्रोहियों के संघर्ष में कई लोग मारे गए हैं।