हिमाचल में बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

Himachal Weather News
शिमला। Himachal Weather News: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में हिमपात हो रहा है। कुल्लू जिले के मनाली और इसके आसपास के क्षेत्रों में वर्षा हुई है। मनाली के सोलंगनाला में बर्फ के फाहे गिरे। पांच दिन से लाहुल-स्पीति में रुक-रुककर हिमपात और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा का क्रम जारी है।
कुकुमसेरी में 4.2 व केलंग में 2.0 सेंटीमीटर हिमपात हुआ। रोहतांग, धुंधी व अटल टनल में हल्का हिमपात हुआ है। प्रदेश के निचले व मध्यम ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं भारी वर्षा हुई है। कोटखाई में 16.1, कसौली में 11.0, कल्पा में 10.6 और मनाली में 8.0 मिलीमीटर वर्षा हुई।
सोलंगनाला में बढ़ रहे हैं पर्यटक
बर्फ देखने के लिए मनाली के सोलंगनाला में काफी पर्यटक पहुंच रहे हैं। यहां के होटलों के कमरों की आक्यूपेंसी 40 से 55 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हालांकि अटल टनल रोहतांग अभी पर्यटकों के लिए बंद है।
मौसम विभाग ने बिलासपुर, सोलन व शिमला में रविवार को आंधी चलने और बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 16 और 17 मार्च को वर्षा व हिमपात की संभावना जताई है।
रविवार को हो सकती है भारी वर्षा
रविवार को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। शनिवार को सबसे अधिकतम तापमान ऊना में 24.2 और सबसे कम कुकुमसेरी में -2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन और अधिकतम में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी होने से ठंड का अहसास हुआ।
बर्फ हटाते समय छत से गिरा व्यक्ति
चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की पंचायत करेल के अपर पुटों गांव का एक व्यक्ति घर की छत से बर्फ हटाते समय गिरकर गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे पालकी में उठाकर तीन फीट बर्फ पर चलकर सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | न्यूनतम | अधिकतम |
शिमला | 5.6 | 13.0 |
सुंदरनगर | 11.9 | 20.7 |
भुंतर | 8.4 | 15.6 |
कल्पा | 1.2 | 3.3 |
ऊना | 11.5 | 24.2 |
नाहन |
11.1 | 23.3 |
केलंग |
-2.1 | 0.6 |
मनाली |
5.2 | 7.9 |
कांगड़ा |
13.2 |
19.9 |
मंडी |
12.6 | 19.8 |
बिलासपुर |
14.2 | 22.9 |
ताबो |
-0.8 | 6.4 |