प्रथम आराध्य श्री गणेश की बुधवार को इस तरह करें पूजा, सभी संकट हो जाएंगे दूर
- By Habib --
- Tuesday, 22 Apr, 2025

Worship your first deity Shri Ganesh in this manner on Wednesday
बुधवार का दिन प्रथम आराध्य भगवान गणेश का दिन माना जाता है। हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं के लिए एक दिन विशेष तय है, उस दिन संबंधित भगवान की आराधना करने से विशेष लाभ होता है। जिस तरह सोमवार का दिन भगवान शिवजी का दिन माना जाता है, उसी तरह शिवपुत्र भगवान गणेश के पूजन का विशेष दिन बुधवार को माना गया है। बुधवार के दिन सच्ची श्रद्धा से गणेशजी का पूजन करने से जीवन के समस्त संकटों का नाश हो जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन विधि-विधान से गणेशजी का पूजन करने से वे अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त के घर सुख-शांति के साथ ही समृद्धि का वास हो जाता है।
भगवान गणेश को बुद्धि का देवता भी माना जाता है. बुधवार को गणेश पूजा करने से बुद्धि एवं विवेक में भी बढ़ोतरी होती है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने के पहले गणेश जी की आराधना करना अनिवार्य माना गया है। धार्मिक मतों के अनुसार सभी देवी-देवताओं के पहले भगवान गणेश का पूजन अनिवार्य होता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जिस वक्त कैलाश पर्वत पर मां पार्वती द्वारा गणेश जी की उत्पत्ति की गई थी उस वक्त वहां पर बुध देव भी मौजूद थे, इसी वजह से बुधवार को गणेश जी का प्रमुख वार माना गया है।
इस तरह करें गणेश पूजन
गणेश जी का पूजन विधि-विधान से करने पर ही पूजा का पूर्ण लाभ प्राप्त होता है। अत: यह जरूरी है कि उनका पूजन करते समय समस्त धार्मिक नियमों का क्रमानुसार पालन किया जाए। भगवान गणेश को खुशी का देवता भी माना गया है, यही वजह है कि वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।
बुधवार के दिन करें ये उपाय
अगर आपकी कुंडली में बुध कमजोर है तो बुधवार के दिन आपको हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन किसी जरुरतमंद को हरी मूंग की दाल और हरे रंग का कपड़ा दान करना काफी शुभ माना जाता है।
भगवान गणेश को दूर्वा काफी प्रिय है। ऐसे में बुधवार के दिन भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें। इससे आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाना काफी शुभ माना जाता है. साथ ही इस दिन भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। इससे आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
बुधवार के दिन भगवान गणेश को शमी के पत्ते अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है. ऐसा करने से तनाव और मानसिक संकट दूर होते हैं।
बुधवार के दिन भगवान गणेश के बीज मंत्र ऊँ गं गणपतये नम: का जाप करें। इससे आपको ज्ञान की प्राप्ति होती है और शिक्षा में सफलता प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें:
शुक्रवार को करें इन त्रिदेवियों की पूजा, धन, संपत्ति और व प्रेम का मिलेगा वरदान, देखें क्या है खास
वास्तु देवता की पूजा से दूर होते हैं घर के वास्तु दोष, देखें क्या है खास
अनंग त्रयोदशी व्रत से मिलता है दाम्पत्य सुख, देखें क्या खास
माता विंध्यवासिनी का पावन धाम सलकनपुर जहां पूरी होती हैं हर मनोकामना, देखें क्या है खास