बेहद डरावना मंजर; अफ्रीकी देश कांगो का यह VIDEO दिल दहला रहा, यात्रियों को ले जा रही बोट झील में पलटी, 78 लोगों की मौत

Africa Congo Kivu Lake Boat Accident Video 78 Deaths News

Africa Congo Kivu Lake Boat Accident Video 78 Deaths News

Congo Boat Accident Video: अफ्रीकी देश कांगो में बेहद दर्दनाक और भयावह हादसा हुआ है। हादसे का पूरा मंजर डरावना है। दरअसल, कांगो की किवु झील में यात्रियों को ले जा रही एक बोट अचानक पलट गई। इस हादसे में 78 लोगों की मौत की बुरी खबर है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो देख दिल दहल रहा है। हादसे के बाद यात्रियों को बचाने के लिए बड़े स्तर पर रेसक्यू ऑपरेशन चलाया गया। मगर तब तक एक बड़ी संख्या में लोग मारे जा चुके थे। वह झील में बह गए।

बेहद डरावना वीडियो


क्षमता से ज्यादा भरी थी बोट

बताया जा रहा है कि, झील में यात्रियों को लेकर आ रही यह बोट क्षमता से ज्यादा भरी हुई थी। यानि ओवरलोड थी। बोट में 250 से ज्यादा यात्री सवार थे। जिसके चलते गहरी झील में पानी के टेज बहाव के बीच यह बोट अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इससे पहले इस हादसे को गोवा से जोड़कर बताया जा रहा था। सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो गोवा का बताया गया था।