मर गया दुनिया का सबसे गंदा आदमी... जानवरों का सड़ा मांस और मल था पसंद, करीब 60 साल से नहीं की शरीर की सफाई, अब नहाया तो चली गई जान

World Most Dirtiest Man Die
World Most Dirtiest Man Die : ये दुनिया नानाप्रकार के लोगों से भरी पड़ी है| जीने के सबके अपने अलग-अलग ढंग हैं| कोई जिंदगी बढ़िया से काटना चाहता है तो कोई ऐसा भी है जो जिंदगी को नरक बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ता| जैसे अमो जाजी (Amao Jaji) को ही ले लीजिए| दुनिया के सबसे गंदे आदमी के रूप में शुमार अमो जाजी की अब मौत हो गई है| अमो जाजी की उम्र 90 साल के आसपास थी| वह ईरान के देजगाह गांव में लोगों से बिलकुल अलग एकांत जगह पर गंदगी के बीच बसर कर रहा था|
.gif)
अमो जाजी को गंदगी इतनी ज्यादा पसंद थी कि उसने करीब 60 साल से अपने शरीर की सफाई तक नहीं की| यानि उसने पिछले करीब 60 सालों से शरीर पर पानी की एक बूंद तक नहीं डाली| अमो जाजी की पूरी त्वचा पपड़ी में सिमटकर काली पड़ चुकी थी| लेकिन फिर भी उसे कोई फर्क नहीं था|
.gif)
.gif)
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमो जाजी का कहना है कि जब वह युवा अवस्था में था तब वह नहाया था| लेकिन इसके बाद उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसने नहाना ही छोड़ दिया| साफ-सफाई छोड़ दी| जाजी का कहना था कि नहाना उसके लिए अशुभ साबित हुआ है| वह साफ सफाई से अगर रहा तो उसे बीमारियां घेर लेंगी| हो सकता है कि वह मर भी जाए| अमो जाजी नहाने की बात सुनकर उदास हो जाता था|
इधर, अमो जाजी के घिनौनेपन की वजह से कोई उसके पास जाने से भी कतराता था| लोगों को डर था कि अमो जाजी जो कि इतने सालों से नहाया नहीं है, बेहद घिनाह बनकर रहता है| उसमें कई बीमारियां होंगी| हालांकि, अमो जाजी को साफ करने की कोशिश भी कई बार की गई लेकिन वह अपनी सफाई के लिए नहीं माना|
.gif)
अब नहाया तो चली गई जान
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमो जाजी ने हाल ही में दवाब में आकर नहा लिया था| लेकिन नहाने के बाद वह बीमार हो गया और इसके बाद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ| जहां आखिरकार उसकी मौत (Dirtiest Man Amao Jaji Die) हो गई| माना जा रहा है कि, अमो जाजी की नहाने के चलते ही जान (Amao Jaji Die) चली गई|
यह पढ़ें - अरे गजब! पत्थर मारने जा रहा था शख्स, बंदर ने WWE स्टाइल में जमीन पर पटक दिया
जानवरों का सड़ा मांस और मल था पसंद
जानकारी के मुताबिक, Amou Jaji सिर्फ नहाने के मामले में ही गंदा नहीं था| बल्कि उसे ताजा खाना भी पसंद नहीं था| अमो जाजी को जानवरों का सड़ा मांस और मल की लत थी| अमो जाजी को जब धूम्रपान करना होता था तो वह जानवरों के मल को कचरे में से मिली पाइपों में भर लेता था और इस तरह से धूम्रपान का आनंद लेता था| सफाई से नफरत करने वाला जाजी किसी भी प्रकार का गन्दा पानी भी पी लेता था| शायद ही उसने कभी साफ पानी पिया हो| अमो जाजी की इन सभी आदतों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से उसे परेशान ना करने की अपील की थी और उसे जिंदगी अपने हिसाब से जी लेने को कहा था|
.gif)
एक मेडिकल टीम ने की थी अमो जाजी पर रिसर्च
लोग भले ही अमो जाजी के पास जाने से कतराते रहे हों लेकिन जब एक मेडिकल टीम को अमो जाजी की कहानी का पता चला था तो इस मेडिकल टीम ने अमो जाजी के शरीर पर रिसर्च करने की बात सोची थी| मेडिकल टीम अमो जाजी के पास पहुंची और उसके शरीर पर कई प्रकार के टेस्ट किये| जिसके बाद जब इन टेस्टों की रिपोर्ट आई तो मेडिकल टीम हैरान थी अमो जाजी को कोई बीमारी नहीं थी| उसे कोई इन्फेक्शन नहीं था| अमो जाजी को स्वस्थ पाया गया| मेडिकल टीम भी हैरान थी कि अमो जाजी इतने लम्बे समय से साफ सफाई से नहीं रह रहा है| फिर भी वह ठीक कैसे है|
.gif)