'हिमाचल की कांग्रेस सरकार में महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहीं', ऊना में बोले भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर
- By Vinod --
- Saturday, 08 Mar, 2025

'Women are feeling cheated in Himachal's Congress government', said BJP MP Anurag Thakur in Una
'Women are feeling cheated in Himachal's Congress government', said BJP MP Anurag Thakur in Una- ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शनिवार को भाजपा कार्यालय 'दीपकमल' में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और महिलाओं ने सांसद अनुराग ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा ने जिले में स्वयं सहायता समूहों के जरिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया।
अनुराग ठाकुर ने महिलाओं को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, "राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का अहम योगदान है। भाजपा ने हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए योजनाएं बनाई हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।"
कार्यक्रम में विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, देवेंद्र भुट्टो, चैतन्य शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनु ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की नारी शक्ति आज न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी विभिन्न क्षेत्रों में सर्वोच्च पदों तक पहुंची है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं, जैसे पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और मोदी सरकार द्वारा 'नारी शक्ति वंदन बिल' लाकर विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देना।
सांसद ने यह भी कहा कि हिमाचल कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन अब महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में महिलाएं असुरक्षित हैं।
सांसद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और महिलाओं को सम्मानित किया।