रोहित शर्मा ने छक्के से पूरे किए 3000 T20I रन, कोहली-गप्टिल की खास लिस्ट में हुए शामिल

रोहित शर्मा ने छक्के से पूरे किए 3000 T20I रन, कोहली-गप्टिल की खास लिस्ट में हुए शामिल

रोहित शर्मा ने छक्के से पूरे किए 3000 T20I रन

रोहित शर्मा ने छक्के से पूरे किए 3000 T20I रन, कोहली-गप्टिल की खास लिस्ट में हुए शामिल

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में नामीबिया के खिलाफ खेली अपनी पारी के दौरान टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 3000 रन पूरे कर लिए। वो विराट कोहली के बाद भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। रोहित शर्मा ने डेविड वाइज की गेंद पर छक्का लगाकर ये 3000 रन पूरे किए। इसके अलावा रोहित शर्मा ने विराट कोहली की तरह ही भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक और शानदार रिकार्ड अपने नाम किया। नामीबिया के खिलाफ रोहित ने 37 गेंदों पर 2 छक्के व 7 चौकों की मदद से 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में किसी मैच में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले साथ ही तीन कैच पकड़ने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। 

T20I में रोहित ने छक्के व चौके के साथ पूरे किए 1000, 2000 और 3000 रन

रोहित शर्मा ने साल 2016 में ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर छक्का लगाकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे किए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में जैक बेल की गेंद पर चौके लगाकर अपने 2000 रन पूरे किए थे तो वहीं साल 2021 में डेविड वाइज की गेंद पर छक्का लगाकर अपने 3000 रन पूरे किए। 

रोहित शर्मा ने विराट कोहली की कर ली बराबरी

विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने टेस्ट, वनडे व टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन का आंकड़ा छू लिया। रोहित से पहले सिर्फ विराट कोहली ने ही क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 3000 रन बनाने का कमाल किया था और अब रोहित शर्मा ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। 

T20I में 3000 रन पूरे करने वाले रोहित तीसरे बल्लेबाज बने

T20I में रोहित शर्मा विराट कोहली और मार्टिन गप्टिल के बाद 3000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने। विराट कोहली ने 79 पारियों में तो मार्टिन गप्टिल ने 101 पारियों में ये आंकड़ा छूआ था। रोहित ने 300 रन पूरे करने के लिए 108 पारियां खेली। इसके अलावा वो विराट कोहली व मार्टिन गप्टिल के बाद टी20 में रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 3227 रन, गप्टिल ने 3115 रन जबकि रोहित शर्मा ने 3038 रन बनाए हैं।