आखिर क्यों रोई दिल्ली की सीएम आतिशी? बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने किया उनके पिता पर बेकार कमेंट

Atishi: दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा के रमेश बिधूड़ी द्वारा उनके पिता पर की गई हालिया टिप्पणी को लेकर रो पड़ी। पता की उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए आतिशी ने बिधूड़ी पर इस तरह की गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया। आपको बता दें कि भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी दिल्ली की हालिया सीएम आतिशी के खिलाफ आने वाले विधानसभा चुनाव में खड़े हैं।
क्या कहा था बीजेपी नेता ने
आगामी दिल्ली चुनाव में आतिशी के खिलाफ मैदान में उतरे भाजपा उम्मीदवार बिधूड़ी ने दावा किया की आतिशी ने अपने पिता को बदल दिया है। उन्होंने रविवार को कहा था कि यह मार्लेना (आतिशी द्वारा पहले इस्तेमाल किए जाने वाले उपनाम) सिंह बन गया नाम बदल दिया, केजरीवाल ने अपने बच्चों को भ्रष्ट कांग्रेस के साथ न जाने की कसम खिलाई, तो मार्लेना ने पिता बदल दिया इसके पहले मार्लेना थी अब वह सिंह बन गई यह उनका चरित्र है।
आतिशी का फूटा गुस्सा
एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आतिशी ने रोते हुए विवाद टिप्पणियों का जवाब दिया उन्होंने कहा मैं रमेश बिधूड़ी को बताना चाहती हूं, कि मेरे पिताजी जीवन भर शिक्षक रहे उन्होंने गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों से आने वाले हजारों बच्चों को पढ़ाया, अब वह 80 साल के हो गए हैं। अब वह इतने बीमार हैं कि बिना मदद के चल भी नहीं सकते। उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि क्या आप चुनाव के लिए ऐसी गंदी हरकत करेंगे? वह इस स्थिति पर उतर आए हैं कि बुजुर्ग को गाली दे रहे हैं मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस देश की राजनीति इतनी नीचे गिर सकती है।
अन्य नेताओं ने भी जताई नाराज़गी
विधूड़ी की टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं ने भी नाराजगी जताई थी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और विधुरी तथा भाजपा की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी है। भाजपा नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को गाली दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने बदला लेने का हवाला करते हुए कहा था कि दिल्ली की जनता एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। दिल्ली की सभी महिलाएं इसका बदला लेंगे। आप की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी इस टिप्पणी पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने महिला मुख्यमंत्री अतिशय जी के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है वह काफी अपमानजनक है।