हरियाणा में देखे रिश्वत लेते रंगे हाथ किसे गिरफ्तार किया
BREAKING
हरियाणा में बच्चों से भरी बस खाई में गिरी; पंचकूला में मोरनी के पास हादसा, स्पीड में बैलेंस बिगड़ा, कई बच्चे घायल, ड्राइवर गंभीर हरियाणा में किस मंत्री को कौन-सा विभाग; अनिल विज के पास 'गृह' न लौटने की चर्चा, इन मंत्रियों को ये विभाग संभव, CM दिल्ली में करवा चौथ पर कहां कब निकलेगा चंद्रमा; चंडीगढ़-दिल्ली समेत इन शहरों में यह रहेगी टाइमिंग, चांद को देखकर ही व्रत तोड़ेंगी महिलाएं हडको द्वारा सी एस आर योजना में स्कूल एवं हस्पतालों में वाटर कूलर प्रदान किए गए 3500 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य की पदस्थापना का 11 वर्षों से हैं इंतेजार ..

हरियाणा में देखे रिश्वत लेते रंगे हाथ किसे गिरफ्तार किया

हरियाणा में देखे रिश्वत लेते रंगे हाथ किसे गिरफ्तार किया

हरियाणा में देखे रिश्वत लेते रंगे हाथ किसे गिरफ्तार किया

चण्डीगढ़, 5 मार्च- हरियाणा राज्य विजीलैंस ब्यूरो ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक सहायक को एक सरकारी ठेकेदार से 15000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
           विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है जो सब डिवीजन, बाबैन, कुरुक्षेत्र में तैनात था।
            बिजली विभाग के एक सरकारी ठेकेदार शिकायतकर्ता ने चांद राम, कनिष्ठ अभियंता और उसके सहायक देवेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए आरोप लगाया था कि दोनों आरोपियों ने उसके 97000 रुपये के लंबित बिलों को पास करने की एवज में 15000 रुपये की मांग की थी।
           विजिलेंस की टीम ने शिकायत के आधार पर रेड करते हुए सहायक देवेंद्र सिंह को डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू किया। 
            इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।