कौन है रोशनी नादर? रोशनी बनी दुनियां की पांचवीं सबसे अमीर भारतीय महिला

कौन है रोशनी नादर? रोशनी बनी दुनियां की पांचवीं सबसे अमीर भारतीय महिला

रोशनी नादर मल्होत्रा एचसीएल टेक्नोलॉजी के संस्थापक शिव नादर की बेटी हैं।

 

roshni nadar : HCL टेक्नोलॉजी की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ने महिलाओं के हुनर ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में श्रेष्ठ 10 में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है। 3.5 लाख करोड रुपए की कुल संपत्ति के साथ उन्होंने दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में पांचवा स्थान हासिल किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं की रोशनी नादर आखिर है कौन? तो चलिए विस्तार से जानते हैं रोशनी के बारे में।

 

कौन है रोशनी नादर मल्होत्रा?

 

रोशनी नादर मल्होत्रा एचसीएल टेक्नोलॉजी के संस्थापक शिव नादर की बेटी हैं। रोशनी नादर मल्होत्रा ने जुलाई 2020 में एचसीएल टेक्नोलॉजी की चेयरपर्सन का पद संभाला। वह शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं, जिसने भारत में शीर्ष शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना की है। ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में रैंकिंग में उनकी बढ़त उनके पिता शिव नादर के द्वारा हिस्सेदारी हस्तांतरण करने के बाद हुई। जब कंपनी की हिस्सेदारी रोशनी नादर के हाथों में आई तो उन्हें एचसीएल टेक्नोलॉजी की प्रमोटर इकाइयों, वाम सुंदरी इन्वेस्टमेंट और HCL कॉर्प के नियंत्रण की जिम्मेदारी मिली और इसके बाद रोशनी नादर मल्होत्रा 12 बिलीयन डॉलर की प्रौद्योगिकी दिग्गज के लिए सभी रणनीतिक निर्णय की देखरेख करती हैं। इसी के साथ रोशनी नादर मल्होत्रा के पास अब HCL टेक्नोलॉजी में वाम दिल्ली की 44.17 और HCL कॉर्प की 0.17% हिस्सेदारी है।

 

हुनर ग्लोबल रिच लिस्ट में आया पांचवां रैंक

हुनर ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में कई अन्य भारतीय अरबपति शामिल थे। गौतम अडानी भारत में दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं और वैश्विक स्तर पर 18वें स्थान पर हैं। वही सन फार्मास्यूटिकल के दिलीप सांघवी भारत में चौथे स्थान पर है जबकि विप्रो के अजीम प्रेमजी पांचवें स्थान पर। इस लिस्ट में भारत की रोशनी नादर मल्होत्रा ने पूरी दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में पांचवा स्थान हासिल किया और इतिहास रच दिया। आपको बताने की 2025 हुनर लिस्ट में 71 देश के 3442 अरबपति शामिल थे और पिछले साल की तुलना में अरबपतियों की संख्या में 5% की वृद्धि हुई है।