Nuclear Bombs in Countries

जानिए किसके पास कितने परमाणु बम? अमेरिका नहीं यह देश है टॉप पर, भारत की कुछ ऐसी है स्थिति

Nuclear Bombs in Countries

Nuclear Bombs in Countries

यूक्रेन पर पहले हमला और अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा अपनी परमाणु बम फोर्स (Russia Nuclear Bomb Force) को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दे देना... इस सबसे जहां दुनियाभर में बेचैनी बढ़ गई है तो वहीं साथ ही एक चर्चा यह खूब शुरू हो गई है कि किसके पास कितने परमाणु बम (Nuclear Bombs in Countries) हैं? तो चलिए आपको बताते हैं कि बेहद खतरनाक परमाणु हथियार के जखीरे में कौन कहां टिकता है|

दरअसल, फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट (FAS) नाम की एक संस्था जो कि खतरनाक हथियारों के बारे में जानकारी रखती है और मुहैया कराती है उसने अब रूस-यूक्रेन जंग के बीच यह जानकारी दी है कि किस देश के पास कितने परमाणु बम हैं| फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार रूस के पास दुनिया के सबसे ज्यादा परमाणु बम हैं। उसके पास 5977 परमाणु बम हैं। जबकि अमेरिका के पास 5428 बम हैं।

वहीं, चीन तीसरे नंबर पर है| उसके पास 350 बम हैं| चौथे नंबर पर फ्रांस (290), पांचवें नंबर पर ब्रिटेन (225) हैं| इसके बाद नंबर आता है पाकिस्तान का, जिसके पास 165 परमाणु बम हैं| जबकि सातवें नंबर पर मौजूद भारत के पास 160 परमाणु बम हैं| यानि परमाणु बम (Parmanu Bomb) के जखीरे में हमारा पड़ोसी मुल्क (Pakistan has more Nuclear bomb than India) हम से आगे है| भारत के पास पाकिस्तान से पांच परमाणु बम कम हैं|

Nuclear Bombs in Countries

यानि रूस सबसे आगे ....

फिलहाल, रूस के पास सबसे ज्यादा परमाणु बम हैं, वह सबसे आगे हैं| बताया जाता है कि रूस ने 5977 परमाणु बमों में कई परमाणु बमों को एक्टिव कर रखा है और बाकि रिजर्व में रखे गए हैं| यही कारण है कि रूस दुनिया के सामने सीना तानता रहता है, डरता नहीं है|

यह पढ़ें - रूस: पुतिन विनाश पर हुए उतारू! परमाणु बम फोर्स को दे दिया यह आदेश, दुनिया के देशों में बढ़ी बेचैनी