Haryana : ‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी‘ जहां भी जा रही है वही बढ़ रहा लोगों का भरोसा, विकसित भारत संकल्प यात्रा से पात्र लोगों को मिल रहा है योजनाओं का पूर्ण लाभ

Wherever 'Modi's Guaranteed Vehicle' is going, people's trust is increasing, eligible people are get
Wherever 'Modi's Guaranteed Vehicle' is going, people's trust is increasing: चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी‘ जहां भी जा रही है वहां लोगों का भरोसा बढ़ा रही है और लोगों की उम्मीदों को पूरा कर रही है। इसलिए संकल्प यात्रा अंत्योदय के सपने को साकार कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कारगर साबित हो रही है। इसलिए प्रति दिन यात्रा में लोगों की भागीदारी बढ़ती जा रही है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को उस पात्र व्यक्ति तक पहुंचना है, जो किसी कारणवश योजनाओं से वंचित रह गया है। यह यात्रा सरकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए केंद्रित है। सरकारी योजनाएं बिना किसी पक्षपात या भेदभाव के सभी के लिए उपलब्ध हैं।
हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में 36 लाख 57 हजार से अधिक लोग भागीदारी कर चुके है। इस दौरान 6 लाख 68 हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच, 7 लाख 57 हजार से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड प्रदान किए गए है। ग्रामीणों को इस बात की खुश्ी है कि उनके प्रतिभावान युवाओं को उन्हीं के बीच में सम्मान दिया जा रहा है। यात्रा के दौरान 27663 महिलाओं, 41053 विद्यार्थियों, 5882 खिलाडिय़ों और 5638 कलाकारो को सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ के लिए 21 हजार से अधिक व मेरा भारत वालंटियर के तहत 1 लाख 25 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवाया है।
संकल्प यात्रा में 30 लाख 17 हजार से ज्यादा लोगों ने भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया। यह संकल्प लोगों को सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाने का प्रयास है और सभी नागरिकों को समृद्ध भविष्य की दिशा में एक साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है। यात्रा के दौरान लोग स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक दिखाई दे रहे हैं। लोगों में इस बात का संतोष है कि निरोगी हरियाणा, आयुष्मान भारत, चिरायु हरियाणा व टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी व टेस्ट घर द्वार पर उपलब्ध हो रहे हैं। इसलिए लोग स्वास्थ्य जांच करवा रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा, विकसित भारत का संकल्प लेकर भारत को एक मजबूत, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
विकसित भारत संकल्प यात्रा से हरियाणा के लोग न सिर्फ केंद्र और राज्य सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं, बल्कि मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार का ध्येय सरकारी योजनाओं को गरीब के घर तक पहुंचाना है। आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाएं है ।
ये भी पढ़ें....
ये भी पढ़ें....
हरियाणा में भर्ती होंगे 174 एचसीएस, एचपीएससी ने शुरू किया पंजीकरण