What are the benefits od Bael Juice

Bael Juice Benefits: गर्मी में बेल का जूस पीने से पेट को मिलती है ठंडक, कब्ज की परेशानी को करता है दूर 

What are the benefits od Bael Juice

What are the benefits od Bael Juice

Bael Juice Benefits: गर्मियां आते ही तेज धूप और गर्म हवा से हर किसी का हाल बेहाल जो जाता है और इस मौसम में अगर मौसमी फलो का जूस मिल जाएं पीने को तो बात ही अलग होती है। ऐसे में गर्मियों में खासतौर पर बेल की अहमियत बढ़ जाती है। बेल का ठंडा-ठंडा शरबत ना केवल शरीर को ठंडक देता है बल्कि इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है। बेल एक सीजनल फल है जो आम की तरह  खासतौर पर गर्मियों में ही आता है। बेल की तासीर ठंडी होती है और इसलिए ये गर्मी के मौसम में शरीर के बढ़े हुए तापमान को कम करके लू और हीट स्ट्रोक का खतरा कम करता है। तो चलिए जानते हैं कि बेल के शरबत के सेवन से शरीर को क्या क्या फायदे होते हैं। 

पहले बेल खाने के फायदे जानें
​बेल फल काफी पौष्टिक होता है। इसमें प्रोटीन, पानी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन सी की अच्छी मात्रा मिल जाती है। इसका गूदा पेट और पाचन के लिए बेहतरीन माना जाता है।

Bael fruit juice Recipe: How to Make Bael fruit juice Recipe - bigbasket  Cookbook| bigbasket.com

गर्मी में बेल के सेवन के फायदे
बेल ऊपर से बेहद सख्त और अंदर से मुलायम पीले रंग का गूदा होता है और इसी गूदे में मौजूद होते हैं ढेरों पोषक तत्व, जो सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। बेल की तासीर ठंडी होती है। इंग्लिश में वुड एप्पल (wood apple) कहलाने वाला बेल दिल और दिमाग के लिए टॉनिक की तरह काम करता है। साथ ही पेट के लिए बेहद हेल्दी फल है, जिसे कब्ज, डायरिया और अन्य पेट की समस्याओं को ठीक करने के लिए वर्षों से सेवन किया जाता है।

Refreshing Bael Juice, Bael Juices, Summercooler, Benefits, Ingredients,  Recipe, Method

खुल जाएंगी आंतें
पाचन खराब होने पर आंतों का संकुचन कम हो जाता है, जो कि कब्ज बनाता है। गर्मी में डिहाइड्रेशन इस समस्या को गंभीर बना सकती है। मगर बिल्व रस पानी की पूर्ति करके आंतों को रिलैक्स करता है और संकुचन सामान्य करने में मदद करता है।

Bael, an overlooked boon for humans since ages

बेल कैसे खाएं? 
बेल का फल आप कई प्रकार से खा सकते हैं। पर सबसे आसान तरीका ये है कि इस फल को पहले तोड़ लें और फिर इसके पके हुए गूदे को बाहर निकाल लें। अब इसे आप यूं भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें दही मिलाकर भी खा सकते हैं। साथ ही आप थोड़ी और मेहनत करना चाहते हैं तो बेल का मुरब्बा बना कर भी इसका सेवन कर सकते हैं।  

Bael Juice – A Powerful Drink For Your All-Round Health - The Statesman

बेल खाने का सही समय क्या है?
बेल खाने का सही समय है सुबह या दिन का वक्त। ये ऐसा समय है जब आपके शरीर का मेटाबोलिज्म बस शुरू ही हो रहा होता है और इस समय इसे खाना आपको ये तमाम फायदे दिला सकता है।