फलो का राजा आम है, लेकिन क्या आपको पता है आमों का राजा कौन है ?

By rochita

आम की कई किस्मों में आमों का राजा भी है। यानी आम की एक ऐसी किस्म है जिसे आमों का राजा माना जाता है।

भारत में 100 से भी ज्यादा आम की किस्में उगाई जाती है। और हर आम की अपनी खासियत है।

भारत में पाई जानें वाली खास किस्मों में है चौसा, फजली, अल्फांसो, नीलम, दशहरी, लंगड़ा और तोतापुरी आदि शामिल है।

वैसे तो हर व्यक्ति की अपनी अलग-अलग राय है। और वे अपने-अपने पसंदीदा आम को राजा मानते हैं। 

अल्फांसो आम देश का सबसे मशहूर आमों में से एक है। इसे आमों में आम का राजा कहा जाता है।

वैसे तो अब इसकी पैदावार हर जगह होने लगी है, लेकिन इसे मुख्य रूप से महाराष्ट्र में उगाया जाता है।

अल्फांसो को हापुस के नाम से भी जाना जाता है। अल्फांसो मैंगोकी स्वाद और सुगंध बाकी आमों से अलग है, इसलिए यह अन्य से अधिक महंगा है।