डांस करने से लेकर खाना सर्व करने तक ये रोबोट करेगा आपके सारे काम 

By: Rochita

october 19, 2024

ऑप्टिमस (Optimus) ह्यूमनॉइड रोबोट, जिसे टेस्ला (Tesla) ने विकसित किया है, एक ऐसा रोबोट है जो इंसान की तरह काम करने और दिखने के लिए डिजाइन किया गया है।

 ऑप्टिमस का आकार और शरीर संरचना इंसानों के समान है। यह लगभग 5 फीट 8 इंच लंबा और 56 किलोग्राम वजनी है।

 इसकी चाल और शारीरिक गतिविधियां इंसानों की तरह हैं, जिसमें चलना, चीजों को उठाना, झुकना और सामान्य कार्य करना शामिल है।

 यह 68 किलो तक का भार उठा सकता है। यह 8 किलो वजन को लगभग 5 मील प्रति घंटे की गति से ले जाने में सक्षम है।

 इसमें टेस्ला की एडवांस AI टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जो ऑटोपायलट और अन्य AI क्षमताओं के लिए जानी जाती है।

 यह रोबोट इंसानों के व्यवहार और आदतों को समझकर उनसे सीख सकता है और उसके आधार पर निर्णय ले सकता है।

ऑप्टिमस ह्यूमनॉइड रोबोट भविष्य की दुनिया में रोबोटिक्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग को नए स्तर पर ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करने न भूले