अनार के एक एक दाने में छिपा है सेहत का खज़ाना, सिर्फ एक अनार खाने से मिलेंगे इतने फायदे कि गिनते गिनते थक जाएंगे
अनार कितना फायदेमंद होता है ये बात हम सब जानते हैं। पर क्या आपको यह बात पता है कि रोजाना एक अनार खाने से दिल की बीमारी का खतरा बेहद कम हो जाता है।
अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना एक अनार खाने से खून बढ़ता है।
अनार के पेड़ का हर एक भाग औषधि के काम आते है। अनार पूरे भारतवर्ष में पाया जाता है।
यह बलवर्धक है और स्मरण शक्ति को बढ़ाता है, हृदय के लिए यह अमृत समान होता है।
अनार में विटामिन ए, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, पोटैशियम पाया जाता है।
दांतों के लिए है फायदेमंद: इसकी कलियों के चूर्ण से मसूड़ों पर मसाज करने से उनसे खून आना बंद हो जाता है।
चर्म रोग में फायदेमंद: अनार के पत्तों का चूर्ण आधा से एक चम्मच तक सुबह-शाम पानी से लेने से चर्म रोगों में बहुत लाभ होता है