छाछ में मिलाएं ये दो चीजें, पुरानी कब्ज दूर, पेट तुरंत हो साफ।

कब्ज की समस्या से बचने के लिए छाछ का सेवन फायदेमंद होता है।

छाछ में जीरा और अजवाइन मिलाकर पीने से पाचन तंत्र सुधरता है।

जीरा और अजवाइन वाली छाछ गैस, अपच और पेट की समस्याओं को ठीक करती है।

कब्ज दूर करने के लिए 1 गिलास छाछ में 1 चम्मच जीरा पाउडर मिलाएं।

छाछ में आधा चम्मच भुनी हुई अजवाइन का पाउडर भी मिलाएं।

स्वाद के लिए इसमें थोड़ा काला नमक डाल सकते हैं।

छाछ में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट के बैक्टीरिया को संतुलित रखते हैं।

जीरा और अजवाइन के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गैस और एसिडिटी दूर करते हैं।

अजवाइन का थाइमोल यौगिक कब्ज को दूर करने में असरदार होता है।