गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए अपनाये ये नुस्खे 

By rochita

सुपाच्य व हलकी सब्जियां  गर्मियों का उपहार हैं। गाजर, टमाटर, पालक, खीरे के अलावा पानी से भरपूर लौकी-तोरई जैसी सब्जियां  कम कैलरी वाली होती हैं, साथ ही इनसे एसिडिटी  जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।

सुबह उठने के एक-डेढ घंटे के भीतर कुछ न कुछ अवश्य खा लें या फिर ग्रीन टी लें। देर तक बिना खाए रहने से शरीर में जरूरी  पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

गर्मियों में चाय-कॉफी का सेवन कम करें। कैफीन  से शरीर में डिहाइड्रेशन  बढता है।

 घर में हर समय ग्लूकोज,  इलेक्ट्रॉल  के अलावा पुदीना और आम पना अवश्य रखें।

बाहर की गर्मी से आकर तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी न पिएं।  इसके बजाय सुराही, मटके या घडे के पानी को प्राथमिकता  दें।

मीठे की क्रेविंग  हो तो बाजार  की मिठाइयों के बजाय सेब, आंवले या बेल का मुरब्बा, गुलकंद या पेठा खाएं।

अत्यधिक ठंडे पेय पदार्थ पाचन क्रिया के अलावा शरीर के नैचरल  कूलिंग  सिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।