जायसवाल का करिश्माई कारनामा, T20I के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा; पहली ही गेंद पर बना दिए इतने रन

यशस्वी जायसवाल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें मैच में दो छक्के जड़े हैं। इसी के साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में एक खास रिकॉर्ड बना दिया है, जो इससे पहले कोई भी नहीं बना पाया था।

जिम्बाब्वे दौरे पर यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़ ने दमदार खेल दिखाया है।

अब दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी और पांचवां मैच हो रहा है। इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

टॉस हारने के बाद मैदान पर शुभमन गिल और यशस्वी जायवसाल ओपनिंग करने उतरे।

पहली ही गेंद पर जायसवाल ने लंबा छक्का लगाया। लेकिन ये गेंद नो बॉल हो गई।

इसके बाद मैच की पहली लीगल डिलीवरी, जो फ्री हिट थी। उस पर भी जायसवाल ने छक्का जड़ा।

इस तरह से यशस्वी जायसवाल टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच की पहली लीगल डिलीवरी पर 13 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।