60 साल की उम्र में बहुओं को मात दे रही हैं नीता अंबानी, बांधनी साड़ी में महारानी की तरह सजीं दिखीं

नीता अंबानी के लेटेस्ट साड़ी लुक के आगे बड़ी-बड़ी हीरोइन के लुक्स फीके पड़ जाते हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्म में भी नीता अंबानी के लुक ने सारी लाइमलाइट चुरा ली।

नीता अंबानी के लेटेस्ट साड़ी लुक के आगे बड़ी-बड़ी हीरोइन के लुक्स फीके पड़ जाते हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्म में भी नीता अंबानी के लुक ने सारी लाइमलाइट चुरा ली।

ये कहना गलत नहीं होगा कि 60 साल की उम्र में नीता अंबानी खूबसूरती के मामले में अपनी बहुओं से भी आगे हैं। नीता की इस डिजाइनर साड़ी में हुआ बारीक काम उनके इस लुक को और ज्यादा खास बनाता है।

नीता अंबानी ने मामेरू रस्म के दौरान रेड-पिंक कलर की लहंगा स्टाइल वाली साड़ी को बखूबी कैरी किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साड़ी को सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया है। नीता अंबानी की इस साड़ी पर बांधनी वर्क किया गया है जो उनके गुजराती कल्चर को भी बखूबी दर्शा रहा है।

नीता की साड़ी में गोल्डन कलर से भी काम किया गया है। नीता अंबानी ने ग्रीन कलर की हैवी ज्वेलरी के साथ अपने इस बांधनी साड़ी लुक को कम्प्लीट किया है।

नीता अंबानी को इससे पहले भी कई बार अपने कल्चर को प्रमोट करते हुए देखा जा चुका है। नीता अंबानी के लुक्स को इस वजह से भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। नीता अंबानी का कॉन्फिडेंस उनके हर लुक में जान डाल देता है।

इतना ही नहीं नीता अंबानी अपने सभी लुक्स को ग्रेसफुली कैरी करना जानती हैं। इसके अलावा सटल मेकअप लुक और कर्ली हेयर स्टाइल ने नीता अंबानी के ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच भी एड किया है।