Paris Olympics 2024

किशोर जेना और अमित रोहिदास को दिए जाएंगे 15-15 लाख रुपए, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान

फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से खेलों के महाकुंभ ओलंपिक की शुरुआत होने वाली है

इसी कड़ी में ओडिशा सरकार ने किशोर जाने अमित रोहिदास के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में 15-15 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रोत्साहन राशि के रूप में इन दोनों खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने उम्मीद जताई है कि प्रोत्साहन राशि इन दोनों ही खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने और देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करेगी।

सीएम ने इस प्रोत्साहन राशि का ऐलान करने के साथ कहा कि ओडिशा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है

किशोर जेना और अमित रोहिदास के प्रयासों, इच्छाशक्ति, कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता से राज्य में युवाओं और उभरती प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलेगी।

किशोर जेना को लेकर बात की जाए को वह साल 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक का हिस्सा भी थे जब नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।