'सरफिरा' और 'हिंदुस्तानी 2' का पहले दिन रहा ऐसा हाल, बॉक्स ऑफिस पर किया इतने करोड़ का कलेक्शन

इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की भिड़ंत देखने को मिला। वहीं अक्षय कुमार की 'सरफिरा' और कमल हासन की 'हिंदुस्तानी 2' के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है।

अक्षय कुमार, राधिका मदान, परेश रावल स्टारर 'सरफिरा' रिलीज होते ही छा गई है। फिल्म को लोगों से बहुत अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

अक्षय के अलावा सरफिरा में राधिका मदान और परेश रावल जैसे कलाकार लीड रोल में मौजूद होंगे।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'सरफिरा' ने पहले दिन महज 2.40 करोड़ की कमाई की है।

कमल हासन, सिद्धार्थ और रकुल प्रीत की फिल्म 'हिंदुस्तानी 2' तामिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई है।

'हिंदुस्तानी 2' ने पहले दिन 25.60 करोड़ की कमाई की है। साउथ के फेमस निर्देशक एस शंकर ने इसका निर्देशन किया है।

हिंदुस्तानी 2 के पहले दिन सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी – सुबह के शो: 7.30% – दोपहर के शो: 11.00% – शाम के शो: 11.94% – रात के शो: 15.31% सरफिरा के पहले दिन सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी – सुबह के शो: 7.03% – दोपहर के शो: 11.34% – शाम के शो: 13.72% – रात के शो: 20.24%