घर से मक्खियां भागने के घरेलु नुस्खे 

By rochita

आप घर की कितनी भी साफ-सफाई कर लें लेकिन मक्खियां भिनभिनाने लगती हैं।अगर आप इन मक्खियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।

कपूर मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं।10-12 कपूर लें, इन्हें पीसकर एक बाउल पानी में मिलाएं।अब इसे स्प्रे बोतल में डालकर घर में छिड़कें।

मिर्च का स्प्रे मिर्च की तीखी महक से मक्खियां भाग जाती हैं। 6-7 सूखे लाल मिर्च को मिक्सी में पीसकर इसे पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल से छिड़काव करे 

सिरका इसके लिए एक बाउल में सेब का सिरका लें, इसमें नीलगिरी का तेल मिला दें। अब इसे स्प्रे बोतल में डालकर मक्खियों वाली जगह पर छिड़कें।

तुलसी मक्खियों को भगाने के लिए आप तुलसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

दालचीनी पाउडर क्खियों को भगाने के लिए आप दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी महक से मक्खियां भागती हैं

नमक का पानी मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए इस घोल का छिड़काव कर सकते हैं।