शादी के मौसम में पहनना है साड़ी तो अपनाये तृषा के लुक्स 

By rochita

एक्ट्रेस की पहनी इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर सावन गांधी द्वारा डिजाइन किया गया है।

तृषा इस मौके पर किसी नई नवेली दुल्हन की तरह सजी नजर आईं। सुर्ख गुलाबी रंग की साड़ी जिस पर गोल्डन एंब्रायडरी की गई है।

इस तरह की साड़ी के साथ आप हैवी डिजाइनर ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही ड्युई बेस मेकअप के साथ अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

इस शीयर साड़ी पर खूबसूरत थ्रेड वर्क है और बहुत ही मिनिमल एंबेलिशमेंट्स। मगर इसका ब्लाउज़ हेवी है जो एक अच्छा बैलेंस्ड पार्टी लुक क्रिएट कर रहा है।

त्रिशा ने एक प्रमोशनल इवेंट के लिए सावन गांधी की ये आयवरी चिकनकारी साड़ी पहनी थी जिस पर हल्का सीक्विन वर्क भी था।

ये पर्ल डीटेलिंग वाली यलो सीक्विन साड़ी हल्दी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।इसके फेदर और फ्रिंज डीटेलिंग इसे काफी मॉडर्न लुक दे रहा है।

मोनिका और करिश्मा द्वारा ब्रांड जेड की इस आइवरी हस्तनिर्मित साड़ी में कृष्णन बेहद खूबसूरत लग रही थीं।