शाहरुख को मिला ऐसा सम्मान जो कोई भी बॉलीवुड एक्टर नहीं कर सका अपने नाम

शाहरुख खान के अलावा किसी भी बी-टाउन एक्टर के पास ये सम्मान नहीं है।

खास बात ये है कि ये सम्मान उन्हें फ्रांस के म्यूजियम ने दिया है।

30 साल के फिल्मी करियर में शाहरुख खान ने सिनेमा जगत को कई बेजोड़ फिल्में दीं और उनका योगदान सराहनीय रहा।

इसलिए ही उन्हें कई विदेशी देशों ने भी विशेष सम्मान और पुरस्कार दिए हैं।

फ्रांस की राजधानी  पेरिस के ग्रेविन ग्लासे ने शाहरुख खान के सम्मान में खास सोने का सिक्का जारी किया है।

अब ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि फ्रांस में शाहरुख खान के नाम का सिक्का चलता है।

साल 2018 में पेरिस के मशहूर ग्रेविन म्यूजियम ने शाहरुख के सम्मान में एक सोने का सिक्का जारी किया था, जिसमें एक्टर की तस्वीर छपी है और उनका नाम भी लिखा है।