हरियाणा में भाजपा- कांग्रेस के बीच रही जबरदस्त टक्कर, दोनों को मिलीं 5-5 सीटें 

By rochita

अंबाला हरियाणा की अंबाला सीट पर कांग्रेस के वरुण चौधरी की जीत हुई , जिन्हें कुल 6,63,657 वोट मिले। उन्होंने भाजपा की बंतो कटारिया को 49036 वोट से हराया। बंतो को कुल 6,14,621 वोट मिले हैं।

सिरसा  हरियाणा की सिरसा सीट से कांग्रेस की शैलजा ने जीत हासिल की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अशोक तंवर को 2,68,497 वोट से हराया। शैलजा को कुल मिलाकर 7,33,823 वोट मिले हैं।

हिसार  हिसार सीट पर कांग्रेस के जय प्रकाश (जेपी) पुत्र हरिकेश ने 5,70,424 वोट हासिल करते हुए विजय हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा के रंजीत सिंह को 63,381 वोट से हराया है।

सोनीपत हरियाणा की सोनीपत सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी ने जीत हासिल की, उन्हें कुल 5,48,682 वोट मिले। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार मोहन लाल को 21,816 वोट से हराया है।

रोहतक कांग्रेस के दीपिंदर सिंह हुड्डा ने रोहतक सीट पर 7,83,578 वोट प्राप्त करके जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के डॉ. अरविंद कुमार शर्मा को 3,45,298 वोट से हराया है।

करनाल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 7,39,285 वोट के साथ करनाल सीट से जीते हैं। उन्होंने 2,32,577 वोट से कांग्रेस के दिव्यांशु बुधिराजा को हराया, जिन्हें कुल 5,06,708 वोट मिले हैं।

भिवानी-महेंद्रगढ़ भाजपा के धर्मवीर सिंह ने भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर 5,88,664 वोट से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने 5,47,154 वोट पाने वाले कांग्रेस के राव दन सिंह को 41,510 वोटों से हराया है।

गुरुग्राम हरियाणा की गुरुग्राम सीट पर भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 8,08,336 वोट मिले हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी राज बब्बर को 75,079 वोटों से हरा दिया, जिन्हें कुल 7,33,257 वोट मिले।

कुरुक्षेत्र नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र सीट पर 5,42,175 वोटों के साथ जीत हासिल की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के डॉ. सुशील गुप्ता को 29,021 वोट से हराया, जिन्हें कुल 5,13,154 वोट मिले।