चंडीगढ़ सीट में जीते मनीष तिवारी,संजय टंडन को हराया 2504 वोटों से 

By rochita

2024 के चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-आप इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने 2,580 वोटों के अंतर से बीजेपी के संजय टंडन को हरा दिया है।

मंगल को मनीष तिवारी का 'मंगल' जीतने के बाद मनीष तिवारी अब चंडीगढ़ के नए सांसद बन गए हैं।यूं कहें कि मंगल को मनीष तिवारी का 'मंगल' हो गया है।

चंडीगढ़ की जनता का आभारी रहेंगे मनीष तिवारी चुनाव जीतने के बाद मनीष तिवारी ने कहा- मेरी जन्मभूमि के वासियों अनेक मुश्किलों के बावजूद मुझे बेहद समर्थन दिया, उसके लिए मैं आपका हमेशा आभारी रहूंगा।

बीजेपी के लिए बहुत बड़ी हार संजय टंडन अपने राजनीतिक करियर का अपना पहला चुनाव हार गए। बीजेपी ने पहली बार संजय टंडन को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था।

मनीष तिवारी का जन्म चंडीगढ़ में, बाहरी होने पर उठे सवाल जब कांग्रेस की तरफ से मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया तो इसके बाद से ही उन्हें राजनीतिक गलियारों में बाहरी कहा जाने लगा।

चंडीगढ़ के चुनावी मैदान में कुल 19 उम्मीदवार थे चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव-2024 में कुल 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे।

2014 और 2019 में BJP की किरण खेर चंडीगढ़ से सांसद बनी 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बॉलीवुड अदाकारा को चंडीगढ़ सीट से टिकट दी थी। जिसके बाद किरण खेर चंडीगढ़ से दोनों ही चुनाव जीतीं।