अंडर आर्म्स का कालापन होगा दूर करे ये उपाय

By: Rochita

october 19, 2024

नींबू का इस्तेमाल नींबू का एक टुकड़ा काटकर उसे अंडरआर्म्स पर रगड़ें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं, क्योंकि नींबू त्वचा को सूखा सकता है।

एलोवेरा जेल ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालकर अंडरआर्म्स पर लगाएं। 20-30 मिनट बाद इसे धो लें।

आलू का रस आलू को काटकर सीधे अंडरआर्म्स पर रगड़ें या आलू का रस निकालकर कॉटन की मदद से अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें।

बेकिंग सोडा और पानी बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

नारियल तेल रोज़ाना स्नान से पहले नारियल तेल को अंडरआर्म्स पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें।

खीरे का रस खीरे का रस निकालें और उसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

इन नुस्खों को नियमित रूप से अपनाने से अंडरआर्म्स के कालेपन में कमी आ सकती है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करने न भूले