माता वैष्णो देवी जाने वाले सावधान! दी जा रही यह बड़ी चेतावनी, यह खबर आपके लिए

Warning for Mata Vaishno Devi Devotees
Mata Vaishno Devi News : माता वैष्णो देवी से न जाने कितने ही लोगों की आस्था जुड़ी है और माता वैष्णो देवी भी सबकी मुरादें पूरी करती हैं, उनके दुःख-दर्द दूर करती हैं| इसीलिए न जाने कितने लोग माता वैष्णो देवी के दरबार में शीश झुकाने जाते रहते हैं| दरबार में लोगों का तांता लगा रहता है| लेकिन अगर आप माता वैष्णो देवी जाते हैं या जा (Mata Vaishno Devi News Tour) रहे हैं तो अब एक बड़ी खबर आपके लिए है और यह खबर आपको जरूर जाननी चाहिए|
दरअसल, माता वैष्णो देवी यात्रा से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं को लेकर ठगी की जा रही है| लोगों को चूना लगाया जा रहा है और लोग भी बड़ी आसानी से ठगी का शिकार हो रहे हैं| जहां इसीलिए अब माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से इस बारे में चेतावनी जारी कर दी गई है और अपील की गई है कि लोग ठगी से बचें|
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान दी जाने वाली सभी आनलाइन सेवाएं केवल श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या एप पर ही उपलब्ध हैं| और कहीं नहीं। रमेश कुमार ने बताया कि माता वैष्णो देवी से जुड़ी आनलाइन सेवाओं की कई नकली वेबसाइट और ऐप बनाये गए हैं| जिससे लोगों को ठगा जा रहा है| रमेश कुमार ने कहा कि इनसे सावधान रहने की जरुरत है| हालांकि, हमारी तरफ से ऑनलाइन सेवाओं की इन फर्ज़ी वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए गूगल को पत्र लिखा गया है। इसे लेकर पुलिस में भी शिकायत की गई है।

वहीं, रमेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन सेवाओं की बुकिंग केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट http://maavaishnodevi.org या तीर्थ बोर्ड के मोबाइल एप्लिकेशन पर की जा सकती है|
