War News: रूस के खिलाफ वोटिंग... अब भारत ने उठाया ये कदम

Voting against Russia in the UNGA
War News : यूक्रेन पर हमला (Russia attacks on Ukraine) करके रूस चौतरफा घिर गया है| अमेरिका सहित दुनिया के तमाम देश रूस की खिलाफत पर उतर आये हैं और उसपर आर्थिक मार मार रहे हैं| लेकिन बात अगर भारत की करें, जिसके रूस के साथ गहरी मित्रता के खूब चर्चें हैं वह न इधर जा रहा है और न उधर| दरअसल, भारत ने इस संकट की अवस्था में अपनी ऐसी पोजीशन बना ली है कि वह किसी का बुरा नहीं बनना चाह रहा है|
बतादें कि, बीते बुधवार को जब संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में रूस के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया तो भारत ने इस दौरान भी अपने रुख को स्थिर बनाये रखा| संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ इस प्रस्ताव पर जब वोटिंग हुई तो भारत ने एक बार फिर इस वोटिंग से खुद को दूर कर लिया| भारत ने रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर वोट नहीं डाला| वहीं, अकेले भारत ने ही ऐसा कदम नहीं उठाया बल्कि दुनिया के अन्य 35 देश भी वोटिंग में शामिल नहीं हुए| जबकि, दुनिया के 141 देशों ने रूस के खिलाफ वोट डाला और वहीं 5 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया|
.jpg)
पर भारत यूक्रेन पर जता रहा चिंता....
भले ही भारत कई कारणों से रूस के खिलाफ नहीं जा रहा है लेकिन भारत ने हमले और युद्ध को गलत ही ठहराया है और साथ ही यूक्रेन की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है| संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि यूक्रेन में बिगड़ते हालात को लेकर हम बेहद चिंतित है। बतादें कि, इससे पहले UN में जब रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया था तब भी भारत ने रूस के खिलाफ इस निंदा प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं की थी|
दूसरी बार मोदी-पुतिन में बात .....
आपको बतादें कि, बुधवार शाम एक बार फिर से पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) से बातचीत की है| दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति की समीक्षा की| इसके साथ ही पीएम मोदी ने यूक्रेन में मौजूद भारतीयों की सुरक्षा पर चिंता जताई| जिस पर पुतिन ने कहा कि रूस भारतीयों की सुरक्षा में पूरा सहयोग करेगा| बतादें कि, प्रधानमंत्री की पुतिन से पिछले छह दिनों के भीतर दूसरी बार बातचीत हुई है।
रूस ने किया था भारत का साथ देने का ऐलान ...
बतादें कि, इससे पहले भारत का साथ देने को लेकर रूस ने बड़ा ऐलान किया था| रूस ने कहा था कि यूक्रेन से भारतीयों को सही-सलामत निकालने के लिए रूस अपने रास्ते खोलेगा| यूक्रेन से रूस के क्षेत्र के जरिये भारतीय निकल सकेंगे| रूस ने कहा था भारत के साथ हमारे रणनीतिक रिश्ते हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के बैलेंस पोजिशन के लिए हम धन्यवाद करते हैं। भारत को इस संकट की पूरी समझ है|
भारत के साथ समझौतों पर कोई असर नहीं...
इसके साथ ही रूस ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत के साथ समझौतों के तहत जहां तक किसी भी क्षेत्र में आपूर्ति का संबंध है तो इस कड़ी में किसी बाधा की आशंका न करें| यहां प्रतिबंधों का प्रभाव हम नहीं पड़ने देंगे|
जंग का आठवां दिन.....
बतादें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज आठवां दिन है| यह लड़ाई अब भीषण दौर में पहुंच चुकी है| रूस की सेना लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी सहित भयंकर विस्फोटक हमले कर रही है| इस बीच यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों का जवाब देने में लगी हुई है| बरहाल, यूक्रेन में काफी नुकसान हो रहा है| जान का भी और माल का भी| यूक्रेन में सैनिकों सहित कई आम लोगों की मौत हुई है| हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी एक बड़ा दावा कर रहे हैं कि यूक्रेन ने युद्ध के दौरान रूस के हजारों सैनिकों को मार गिराया गया है|