Virat Kohli Daughter Vamika Face First Picture Viral

गुजारिश पे गुजारिश करे जा रहे हैं विराट कोहली, बेटी वामिका के साथ कुछ हो गया है ऐसा... देखें

virat kohli daughter vamika face first picture viral

Virat Kohli Daughter Vamika Face First Picture Viral

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली जहां इन दिनों बेहद सुर्खियों में छाए हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर अब वह अपनी बेटी वामिका को लेकर बेहद परेशान हो उठे हैं| आपको बतादें कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli and Anushka Sharma) दोनों अपनी बेटी से बेहद ज्यादा प्यार करते हैं और उसे सबकी नजरों से बचाने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं| लेकिन बीते रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच के दौरान कुछ ऐसा हो गया जो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मुताबिक नहीं होना चाहिए था|

दरअसल, जिस बेटी वामिका को दोनों अभीतक सबकी नजरों से बचाते चले आ रहे थे| उसे पूरी दुनिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच के दौरान देख लिया| काफी देर तक दुनिया के लोग अनुष्का शर्मा की गोद में वामिका के चेहरे के साथ उसे हँसते-खिलखलाते देख रहे थे|

विराट कर रहे अब गुजारिश पे गुजारिश ....

इधर, जैसा कि आपको पहले ही बताया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मुताबिक ऐसा नहीं होना चाहिए था, जहां अब विराट कोहली सोशल मीडिया पर गुजारिश करते नजर आ रहे हैं कि उनके बेटी की वीडियो या तस्वीरों को शेयर न किया जाए, न छापा जाए| बतादें कि, लोगों ने अनुष्का की गोद में वामिका के वीडियो और तस्वीरों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया है और वायरल कर रहे हैं| लेकिन अर्थ प्रकाश ऐसा नहीं करेगा| विराट की अपील का अर्थ प्रकाश सम्मान करता है| अगर विराट नहीं चाहते कि बेटी का चेहरा सामने आये तो हमने उनकी बेटी के चेहरे को न दिखाने का फैसला लिया है।

हां, आपको इतना बता सकते हैं...

आपको बतादें कि, अनुष्का ने ब्लैक और उनकी बेटी वामिका ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। वामिका का ये चंद सेकेंड का वीडियो सामने आते ही छा गया और इसी के साथ विराट-अनुष्का की बेटी की पहली झलक पाने का लोगों का इंतजार भी खत्म हो गया। बतादेंकि, अनुष्का जहां ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं तो वामिका पिंक कलर की ड्रेस बेहद क्यूट लग रही थी|

virat kohli daughter vamika face first picture viral

virat kohli daughter vamika face first picture viral

पढ़िए विराट की गुजारिश....

इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट ने लिखा, ' हैलो दोस्तों...कल के मैच के दौरान स्टेडियम में हमारी बेटी की तस्वीरें कैप्चर हो गई और उसके बाद जमकर शेयर हुई। हम नहीं जानते थे कि कैमरा हम पर फोकस है और हमारी तस्वीरें कैद हो रहीं हैं। आप सभी से निवेदन है कि कृपया वामिका की फोटोज न तो क्लिक की जाए और न ही उसे छापा जाए। इसके पीछे कारण वही है, जो आपको पहले बताया गया था। धन्यवाद

एक साल से ज्यादा की हो गई बेटी ...

बतादें कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था| जहां हाल ही वामिका एक साल की हो चुकी है, उसने पहला जन्मदिन मनाया| आपको भी पता है कि कि कोई भी मौका हो, विराट और अनुष्का वामिका के चेहरा नहीं दिखाते| यहां तक की वामिका की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर बेहद कम शेयर करते हैं| तस्वीर में कभी-भी वामिका का चेहरा नहीं दिखता| यहां तक की आपको बतादें कि, विराट ने मीडिया से साफ़ कह रखा है कि वामिका की तस्वीर न छापी जाएँ न क्लिक की जाएँ|