विभिन्न महिला संगठनों ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम - सत्य पाल जैन रहे मुख्य अतिथि

विभिन्न महिला संगठनों ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम - सत्य पाल जैन रहे मुख्य अतिथि

विभिन्न महिला संगठनों ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम - सत्य पाल जैन रहे मुख्य अतिथि

विभिन्न महिला संगठनों ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम - सत्य पाल जैन रहे मुख्य अतिथि

चण्डीगढ़ 13 मार्च, 2022. चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सत्य पाल जैन ने कहा कि होली का त्यौहार सारे आपसी गिल शिकवे मिटाकर तथा एक दूसरे के गले लगाकर भविष्य में मिलजुल कर चलने का संकल्प करने का त्यौहार है।

         श्री जैन गत दिवस चण्डीगढ़ की तीन महिला संगठनों, पीड़ित महिला सहायता समिति, सोशल वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाईटी तथा ब्यूटी विद् ग्रेस द्वारा सैक्टर 48 के सामुदायिक केन्द्र में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते बोल रहे थे।

         इस कार्यक्रम में शहर की सैंकड़ों प्रसिद्ध तथा सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में एक दूसरे के गुलाल लगाकर तथा फुलों की वर्षा करके होली मिलन का कार्यक्रम मनाया गया।

         श्री जैन ने इस अवसर पर कहा कि तीनों महिला संगठन, चण्डीगढ़ के सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं तथा होली मिलन जैसे कार्यक्रम के आयोजन से महिलाओं में अधिक सामाजिक जागरूकता पैदा होने में सहायता मिलती है।

         समारोह की मुख्य आयोजिका श्रीमति अनामिका वालिया ने कहा कि यह सभी संस्थायें भविष्य में भी महिलाओं के ऐसे कार्यक्रम करती रहेंगी ताकि महिलाओं को अधिक संगठित किया जा सके।

      इस कार्यक्रम में श्रीमति अनामिका वालिया, श्रीमति रमा मथारू, श्रीमति सीमा शर्मा, श्रीमति रेणु रिशी गौतम, श्रीमति लता गिरी, श्रीमति पूनम कोठारी, श्रीमति ममता डोगरा, श्रीमति प्रीति वर्मा, श्रीमति पूनम जम्वाल, श्रीमति यशोदा, श्रीमति संगीता पाण्डेय, श्रीमति सोनिया शर्मा, श्रीमति आरती गोयल, श्रीमति शारदा, श्रीमति शिप्रा बंसल, श्रीमति रेखा सूद, श्रीमति सौमया, श्रीमति रेखा रावत, श्रीमति जोशी आदि भी उपस्थित रहीं।