उत्तराखंड से लैंडस्लाइड का रूह कंपाने वाला वीडियो; सोनप्रयाग में केदारनाथ मार्ग पर भरभराकर गिरा पहाड़, लोगों में अफरा-तफरी

Uttarakhand Sonprayag Massive Landslide Kedarnath Marg Video News

Uttarakhand Sonprayag Massive Landslide Kedarnath Marg Video News

Uttarakhand Landslide Video: उत्तराखंड में मॉनसून की मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं भारी बारिश के बीच राज्य में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गईं हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पहाड़ खिसकते नजर आ रहे हैं। ऐसे में रास्तों से गुजरने वाले लोगों की जान पर आफत बन आई है। इस बीच सोनप्रयाग में केदारनाथ मार्ग से लैंडस्लाइड का रूह कंपाने वाला मंजर सामने आया है। यहां पर पहाड़ अचानक भरभराकर गिर गया। पहाड़ के गिरते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात रही कि इस घटना की चपेट में कोई नहीं आया। न ही किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ। लोग बाल बाल बच गए।

देखिए पहाड़ टूटने के साथ कैसे हो रही पत्थरों की बारिश

 

उत्तराखंड में बढ़ती जा रहीं लैंडस्लाइड की घटनाएं

बहराल उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। पिछले साल भी इन दिनों उत्तराखंड से लैंडस्लाइड की कई घटनाएं सामने आती थीं। उत्तराखंड में इस प्रकार की स्थिति लगातार चिंताजनक और खतरनाक है। इस ओर चेतना होगा और प्रकृति के अनुकूल कदम उठाने होंगे। हमें यह देखना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम पहाड़ों के साथ क्या कर रहे हैं। पहाड़ों के कटाव पर सड़कें, हाईवे बनाने और विकास लिए पहाड़ों पर बढ़ती मशीनरी गतिविधियां हमें विनाश तक ले जा सकती हैं। वहीं लैंडस्लाइड की घटनाओं के और भी कई कारण हो सकते हैं। जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड से बेहद डरावना मंजर; बद्रीनाथ हाईवे पर भयानक लैंडस्लाइड को देख उड़ जाएंगे होश, VIDEO में देखिए प्रकृति का रौद्र रूप

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम जा रहे हैं तो सावधान; ऑनलाइन बुकिंग पर आपके साथ धोखा हो सकता है, इन फर्जी वेबसाइट्स की लिस्ट फटाफट देखिए