Badrinath Highway Landslide- उत्तराखंड से बेहद डरावना मंजर; बद्रीनाथ हाईवे पर भयानक लैंडस्लाइड को देख उड़ जाएंगे होश

उत्तराखंड से बेहद डरावना मंजर; बद्रीनाथ हाईवे पर भयानक लैंडस्लाइड को देख उड़ जाएंगे होश, VIDEO में देखिए प्रकृति का रौद्र रूप

Uttarakhand Badrinath National Highway Massive Landslide Video News

Uttarakhand Badrinath National Highway Massive Landslide Video News

Badrinath Highway Landslide: मॉनसून के मौसम में भारी बारिश के बीच उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गईं हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार पहाड़ दरक और सरक रहे हैं। वहीं पहाड़ो के गिरने से हादसों की स्थिति भी पैदा हो रही है। सड़कों से सटे पहाड़ जब टूटते हैं तो आकर रास्तों पर ही गिरते हैं जिससे यहां से आवागमन कर रहे लोगों की जान पर खतरा पैदा हो जाता है।

वहीं इस बीच उत्तराखंड के चमोली जिले से भयानक लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। यहां बद्रीनाथ हाईवे पर पाताल गंगा के पास अचानक एक पहाड़ टूटकर नीचे आ गिरा। इस दौरान पहाड़ टूटने और उसके बिखरने का जो पूरा मंजर आंखों के सामने आया। वो सांसें थमा देने वाला है। होश उड़ा देने वाला है। शायद लैंडस्लाइड का ऐसा बवंडर आपने नहीं देखा होगा। यह वाकई प्रकृति का रौद्र रूप है। हालांकि, इस बड़ी घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद हाईवे पर आवागमन ठप हो गया है।

लैंडस्लाइड के बाद चक्रवात जैसा गुबार देर तक उठता रहा

बद्रीनाथ हाईवे पर इस भयानक लैंडस्लाइड को लोगों ने कैमरे में कैद किया है। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि, काफी ऊंचाई से पहाड़ टूटता हुआ नीचे की तरफ आ रहा है। वहीं जैसे पहाड़ का मलबा नीचे आता है और खाई में गिरने की तरफ बढ़ता है तो इस दौरान लैंडस्लाइड का गुबार कुछ इस तरह दिखता है जैसे कोई चक्रवात उठ रहा हो, या फिर कहीं भयानक आग के बाद उठते धुएँ का गुबार या ऐसे भी जैसे बम विस्फोट के बाद का सीन हो। फिलहाल, सब कुछ बेहद डरावना था।

 

उत्तराखंड में बढ़ती जा रहीं लैंडस्लाइड की घटनाएं

बहराल उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। पिछले साल भी इन दिनों उत्तराखंड से लैंडस्लाइड की कई घटनाएं सामने आती थीं। उत्तराखंड में इस प्रकार की स्थिति लगातार चिंताजनक और खतरनाक है। इस ओर चेतना होगा और प्रकृति के अनुकूल कदम उठाने होंगे। हमें यह देखना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम पहाड़ों के साथ क्या कर रहे हैं। पहाड़ों के कटाव पर सड़कें, हाईवे बनाने और विकास लिए पहाड़ों पर बढ़ती मशीनरी गतिविधियां हमें विनाश तक ले जा सकती हैं। वहीं लैंडस्लाइड की घटनाओं के और भी कई कारण हो सकते हैं। जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम जा रहे हैं तो सावधान; ऑनलाइन बुकिंग पर आपके साथ धोखा हो सकता है, इन फर्जी वेबसाइट्स की लिस्ट फटाफट देखिए