दिल्ली CM बनने जा रहीं आतिशी UP की बहू, कौन है पति-ससुर, कहां है ससुराल, निजी जीवन से जुड़ी खास बातें जानिए

Atishi Marlena Husband

Atishi Marlena Husband

Atishi Marlena Husband: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी मार्लेना का चुनाव हो गया है। बीते मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में उन्हें नया नेता चुना गया। इस पद के लिए आतिशी के अलावा कैलाश गहलोत का नाम भी चर्चा में था, लेकिन आखिरकार आतिशी सिंह के नाम पर मुहर लग गई। आतिशी मार्लेना शुरू से ही आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ी हुई हैं। वह पूरे दमखम के साथ पार्टी की नीतियों के लिए आवाज उठाती रही हैं।

मिर्जापुर से है खास कनेक्शन

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद की बहू है। आतिशी की ससुराल मिर्जापुर जिले के मझवा विधानसभा क्षेत्र के अंनतपुर गांव में है। ICAR के पूर्व अध्यक्ष और बीएचयू के वाइस चांसलर प्रो पंजाब सिंह के इकलौते बेटे आईआईटियन प्रवीण सिंह की वह पत्नी हैं। साल 2004 में प्रवीण सिंह और आतिशी की शादी हुई थी।

आतिशी मार्लेना की संपत्ति

आतिशी मार्लेना के पास कुल 1.41 करोड़ रुपए की संपत्ति है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 30,000 रुपए कैश और 1.22 करोड़ रुपए बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग्स के रूप में हैं। खास बात यह है कि उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है। हालांकि, उन्होंने शेयर बाजार में कोई निवेश नहीं किया है, लेकिन उनके पास 5 लाख रुपए की एक LIC हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है।

आतिशी सिंह के पति

आतिशी मार्लेना के पति का नाम प्रवीण सिंह है। प्रवीण सिख राजपूत परिवार से हैं। अभी कुछ साल पहले ही आतिशी ने अपना सरनेम मार्लेना हटाकर सिंह कर लिया था। दोनों की प्रेम कहानी काफी रोमांचक है।

कोई घर या जमीन नहीं

आतिशी के पास न कोई निजी घर है और न ही जमीन। 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखने वाली आतिशी आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से हैं। वह 2020 से दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं।

BHU के पूर्व कुलपति रह चुके हैं आतिशी के ससुर

बताया जा रहा है कि कछवां के अनंतपुर गांव के रहने वाले प्रो. पंजाब सिंह आतिशी के ससुर हैं। बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह ने सहायक अध्यापक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वह कृषि शोध एवं शिक्षा विभाग के सचिव व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक के पद पर भी रह चुके हैं। प्रो. पंजाब सिंह ने मिर्जापुर बीएचयू के दक्षिणी परिसर बरकछा की स्थापना कराई थी।

जानिए, कितनी पढ़ी-लिखी हैं आतिशी?

आतिशी की शिक्षा दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से हुई है, जहां से उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली और फिर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से रोड्स स्कॉलशिप के तहत मास्टर्स की डिग्री हासिल की। उनका नाम 'मार्लेना' उन्होंने स्कूल के समय में मार्क्स और लेनिन से प्रेरित होकर अपनाया था। आतिशी मार्लेना के मुख्यमंत्री बनने से दिल्ली को एक शिक्षित और अनुभवी नेता मिला है, जिनकी छवि साफ-सुथरी और ईमानदार मानी जाती है।

यह भी पढ़ें:

गजब! गूगल से पूछा क्राइम का तरीका, फिर गूगल ने ही युवक को भिजवा दिया जेल

रामगंगा बैराज में चार शव मिलने से हड़कंप, बाढ़ में बहकर आने की आशंका

यूपी में 3 IPS और 2 PPS अफसरों का ट्रांसफर, सुल्तानपुर कांड के बाद हटाए गए एएसपी अरुण चंद्र