US President Joe Biden on Russian President Vladimir Putin

पुतिन तुम इसका परिणाम भुगतोगे... अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की खरी-खरी, देखें अब क्या-क्या कह डाला?

US President Joe Biden on Russian President Vladimir Putin

Russia Ukaine News

Russia Ukaine News : रूस ने यूक्रेन पर हमला (Russia Ukraine War News) बोल रखा है और इस हमले से वह पीछे हटने को राजी नहीं है| इधर, यूक्रेनी सेना रूस के हमले का जवाब तो दे रही है मगर यूक्रेन की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है| वहीं, रूस के इस हमले के बीच पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका (America action on Russia) के एक्शन पर टिकी हुईं हैं| दुनिया यह देख रही है कि रूस को टक्कर दे सकने वाला अमेरिका क्या कर सकता है?

खैर आपको बतादें कि, अमेरिका फिलहाल रूस के सामने जंग में नहीं उतर रहा है लेकिन अमेरिका ने रूस को आर्थिक मार मारनी जरुर शरू कर दी है| अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन लगातार रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर विरोधी बयानबाजी करने के साथ रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं| इधर, बुधवार को तो ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में जो बाइडेन ने पुतिन को 'तानाशाह' भी बता डाला|

यह पढ़ें - रूस: पुतिन का कितना खौफ है... नमूना है यह वीडियो, सामने बात करते हुए कांप गया अफसर, लड़खड़ाने लगी जुबान

 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, पुतिन ने बेहद ही गलत कदम उठाया है लेकिन यूक्रेन ने हिम्मत दिखाई है और यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं| अमेरिका यूक्रेन के साथ है| अमेरिका की सेना फिलहाल रूस पर सीधा हमला नहीं करेगी। मगर हमकई ऐसे कदम लगातार उठा रहे हैं जिससे रूस को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा| वह कमजोर होगा| बाइडेन ने कहा कि पुतिन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी| पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक एक उच्च कीमत चुकानी पड़ेगी। बाइडेन ने आगे कहा कि पुतिन बल पूर्वक कुछ भी कर लें लेकिन वह कभी भी यूक्रेनी लोगों के दिलों और आत्माओं को हासिल नहीं करे सकेंगे|

यह पढ़ें - जानिए किसके पास कितने परमाणु बम? अमेरिका नहीं यह देश है टॉप पर, भारत की कुछ ऐसी है स्थिति

बतादें कि, जब पुतिन ने जंग रोकने की चेतावनी को नहीं माना तो फिर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस पर अमेरिका के साथ जुड़े कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया| इसके साथ ही अमेरिका ने रूसी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद कर लिया है|

यूक्रेन मामले में पुतिन ने सरेआम धमकी भी दे रखी है ....

यूक्रेन मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरेआम धमकी भी दे रखी है| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश हमारे इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा और हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करेगा, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और वह ऐसे परिणामों को भुगतेगा, जो उसने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किये होंगे|

पुतिन की परमाणु फोर्स हाई अलर्ट पर....

इसके साथ ही आपको बतादें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अपनी परमाणु बम फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा है| इसका साफ मतलब है कि अगर स्थिति बिगड़ी और पुतिन का दिमाग सनका तो पुतिन परमाणु हमला करने से भी नहीं हिचकेंगे| आपको बतादें कि, रूस के पास परमाणु बम शक्ति बहुत बड़े स्तर पर है| रूस की परमाणु शक्ति को बेहद खतरनाक माना जाता है|

यह पढ़ें - रूस से जंग: यूक्रेन के कैदियों पर बड़ी खबर, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया बड़ा ऐलान