URGENT ADVISORY TO INDIANS IN KHARKIV

खतरा: अचानक एडवाइजरी जारी... भारतीय नागरिक तत्काल यूक्रेन का ये इलाका छोड़ दें, जल्दी करें

URGENT ADVISORY TO INDIANS IN KHARKIV

URGENT ADVISORY TO INDIANS IN KHARKIV

URGENT ADVISORY TO INDIANS IN KHARKIV : रूस के हमले के चलते यूक्रेन में भारतीय नागरिकों की मुसीबत बढ़ गई है| जहां यही कारण है कि भारतीय नागरिक अब भारत लौट रहे हैं| भारत सरकार यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापिस ला रही है| वहीं, इस वक्त अब यूक्रेन में भारतीय दूतावस की तरफ से अचानक एक बड़ी और अहम एडवाइजरी जारी की गई है|

भारतीय दूतावस ने यूक्रेन के खारकीव में मौजूद भारतीयों को सलाह दी है कि वह तत्काल इस इलाके से दूर हो जाएं| भारतीय दूतावस ने कहा कि यहां मौजूद भारतीयों को अपनी सुरक्षा के लिए खारकीव तुरंत छोड़ना होगा| वह इसमें कतई देरी न करते हुए किसी भी स्थिति में इन स्थानों PESOCHIN, BABAYE और BEZLYUDOVKA पर 6 बजे तक (यूक्रेनी समय) पहुंच जाएं।

URGENT ADVISORY TO INDIANS IN KHARKIV
URGENT ADVISORY TO INDIANS IN KHARKIV

खारकीव में रूस का हमला तेज, हालात बेहद भयावह....

बतादें कि, यूक्रेन के खारकीव में रूस का हमला बेहद तेज है और यहां हालात बेहद भयावह हो गए हैं| रूसी सेना ने बुधवार यानि आज खारकीव में भीषण हमला बोला है| जिसमें बड़े स्तर पर माली नुकसान के साथ बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की सूचना है। इसके साथ ही एक बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं| बतादें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज सातवां दिन है| रूस की सेना लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी सहित भयंकर विस्फोटक हमले कर रही है|