हरियाणा CM शपथ समारोह में पहुंचे योगी आदित्यनाथ; गोवा-गुजरात और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री की भी एंट्री, BJP अध्यक्ष नड्डा भी आए

UP CM Yogi Adityanath Haryana CM Oath Ceremony BJP National President Nadda
Haryana CM Oath Ceremony: कुछ ही देर में हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ समारोह पंचकूला सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया गया है। जहां इस शपथ समारोह में शामिल होने के लिए मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के साथ एनडीए-बीजेपी शासित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और शीर्ष नेता पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ समारोह में एंट्री हो चुकी है।
वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से पंचकूला के लिए रवाना हुए। वहीं योगी के अलावा गोवा-गुजरात और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री का भी आगमन हो चुका है। बता दें कि, शपथ ग्रहण समारोह कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करने वाले हैं। गोवा-गुजरात और छत्तीसगढ़ के अलावा अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी (यूटी), राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल रहेंगे।
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आए
सीएम नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी पहुंचे चुके हैं। वहीं नड्डा के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रियों की एंट्री हो रही है। बिहार के नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह भी आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि, हरियाणा की जीत ने साबित कर दिया कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है। तीसरी बार सरकार बनना कोई आम बात नहीं है... कांग्रेस पार्टी और पूरे INDIA गठबंधन ने हरियाणा चुनाव में सारे नकारात्मक चुनाव का प्रचार किया। लेकिन हरियाणा की जनता ने सारे नकारात्मक प्रचार को खत्म करके मोदी जी के सुशासन पर मुहर लगाई।
गोवा के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, मैं हरियाणा के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं. निश्चित रूप से जो विकास करता है उसी की सरकार आती है। वहीं ग्रहण समारोह के लिए पहुंचे भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, नायब सैनी को बहुत बधाई है, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उनके 10 साल के काम का नतीजा है कि उनके विजन को फिर से मौका मिल रहा है।
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, आज नायब सिंह सैनी जी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनको छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से बहुत बहुत बधाई। यहां की जनता को भी बहुत बहुत बधाई जिन्होंने पीएम मोदी पर विश्वास करके भाजपा की सरकार बनाई। छत्तीसगढ़ के दोनों उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं।
- bjp national president jp nadda
- up cm yogi adityanath
- haryana new ministers oath
- haryana cm oath ceremony live
- haryana cm nayab singh oath ceremony
- haryana government oath ceremony
- nayab saini cm oath ceremony
- nayab saini oath ceremony update
- haryana cabinet oath ceremony
- haryana new cm nayab saini
- nayab saini new cm haryana
- amit shah nayab singh
- pm modi haryana cm oath ceremony
- pm modi panchkula visit
- nda leaders panchkula visit
- haryana new government oath ceremony
- pm modi attend haryana government ceremony