Yogi Adityanath in Haryana: हरियाणा में जमकर गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ; बोले: कांग्रेस-इनेलो को हिंदुओं की चिंता नहीं

हरियाणा में जमकर गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ; बोले: कांग्रेस-इनेलो को हिंदुओं की चिंता नहीं, दोनों परिवारवाद में मस्त, हम बंटे तो कटे

UP CM Yogi Adityanath Election Rally in Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024

Yogi Adityanath in Haryana: हरियाणा के विधानसभा चुनाव में अब उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड सीएम योगी आदित्यनाथ भी बीजेपी के लिए प्रचार में उतर गए हैं। आज रविवार को सीएम योगी ने हरियाणा में तीन रैलियां कीं। सबसे पहले योगी जींद में नरवाना पहुंचे और इसके बाद सोनीपत में राई विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित किया। वहीं इसके बाद करनाल के असंध विधानसभा क्षेत्र में रैली की। तीनों ही रैलियों में सीएम योगी सबसे ज्यादा कांग्रेस-इनेलो पर गरजते देखे गए। योगी कांग्रेस और इनेलो का नाम ले लेकर जमकर हमला बोल रहे थे। वहीं सीएम योगी ने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए हरियाणा के लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील की।

राम-राम से की सम्बोधन की शुरुवात

नरवाना में रैली को संबोधित करने पहुंचे सीएम योगी ने सबसे पहले लोगों को हरियाणवी भाषा में राम-राम कहा। योगी ने कहा कि, ये राम नाम की ही महिमा है कि मैं आज आप सबसे मिल पा रहा हूं। आज अयोध्या में 500 सालों का इंतजार समाप्त हो गया है। वहां भगवान राम का भव्य मंदिर बन चुका है और रामलला विराजमान हो चुके हैं। योगी ने कहा कि, राम के जिस नाम से हमें भव-बंधन से मुक्ति मिलती है। उन राम के नाम से कांग्रेस और इनेलो को परेशानी होती है। अगर आजादी के तत्काल बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाया तो इसके लिए सेक्युलरिज्म का लवादा ओढ़ने वाले ऐसे दल ही जिम्मेदार हैं। जिनका एक ही प्रयास था कि कैसे भी भारत की आस्था का अपमान किया जाये। कांग्रेस और इनेलो नजीवनभर महापुरुषों के अपमान का काम करती रही।

कांग्रेस-इनेलो दोनों परिवारवाद में मस्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, कांग्रेस और इनेलो दोनों परिवारवाद में इतने मस्त हैं कि ये कभी बाबा साहब का अपमान करते हैं तो कभी प्रभु श्रीराम का अपमान करते हैं और कभी श्री कृष्ण का अपमान करते हैं। कभी देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करते हैं। राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश की सुरक्षा भी इनके लिए कोई मायने नहीं रखती है। सीएम योगी ने कहा कि, जब भी इन्हें सत्ता मिली तो इन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार करना और दंगे कराने का काम किया है। देश में लंबा शासन करने के बावजूद कांग्रेस ने एक भी एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि पर नहीं रखा, महर्षि रविदास और बाबा साहब पर नहीं रखा। ये लोग अपने परिवार के लोगों के नाम पर नामकरण करते थे।

उत्तर प्रदेश की तरह हरियाणा भी बदला है- योगी

योगी ने कहा कि, 2017 से पहले आबादी के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की स्थिति से किसी से छिपी नहीं है। उत्तर प्रदेश में पहले हर तीसरे दिन दंगे होते थे, अराजकता चरम पर थी। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी का कोई सम्मान नहीं था। विकास बाधित हो गया था। लेकिन जबसे हमारी सरकार आई है तबसे उत्तर प्रदेश में कोई भी दंगा नहीं हुआ बल्कि बिना भेदभाव के 'सबका साथ सबका विकास' की भावना के अनुरूप विकास का काम हो रहा है। योगी ने अगर कोई दंगा करेगा तो वह व्यक्ति जानता है कि, उसकी सात पुस्तों की कमाई जब्त हो जाएगी और ये गरीबों में वितरित हो जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि, इसी तरह का काम हरियाणा में भी हुआ है। पहले जो यहां भाई-भतीजावाद था। गुंडागर्दी होती थी। वसूली की जाती थी। जिस तरह का भृष्टाचार था। उसपर लगाम लगाने का काम पहले मनोहर लाल के नेतृत्व में और फिर नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किया गया है। योगी ने कहा कि, हरियाणा में बीजेपी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाएं सभी लोगों तक पहुंचाईं हैं। सबको योजनाओं को लाभ दिया गया है। आगे भी सरकार बनने पर हरियाणा के जन-जन तक शासन की सुविधायें पहुंचेगी।

कांग्रेस और इनेलो को हिंदुओं की चिंता नहीं

योगी ने कहा कि, बांग्लादेश में हिन्दू मंदिर तोड़े जा रहे हैं, हिन्दू मारे जा रहे हैं, हिन्दू काटे जा रहे हैं लेकिन कांग्रेस एक शब्द भी उनके लिए नहीं निकालती है। कांग्रेस और इनेलो के मुंह बंद हो जाते हैं। मैं पूछना चाहता हूं बांग्लादेश में जितने हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। उनमें 90 फीसदी दलित जाति के हिन्दू हैं। लेकिन कांग्रेस और इनेलो को वोट बैंक की चिंता है, उन्हें हिंदुओं की चिंता नहीं है। योगी ने हरियाणा के लोगों से कहा कि, उनके बीच चुनाव के लिए जाति के नाम पर तमाम लोग आएंगे। कोई कांग्रेस से आयेगा। कोई इनेलो से आयेगा तो कोई निर्देलीय आयेगा। लेकिन ये सब बिना पेंदे के लोटे हैं। लुड़कने वाले हैं। इनका कोई वजूद नहीं है।

ये किसी लायक नहीं, इनको वोट भी मत दीजिए

योगी ने कहा कि, इनेलो हो या कांग्रेस, यह न विकास कर सकते हैं, न किसी को खुशहाल कर सकते हैं, न तो आतंकवाद और नकसलवाद से लड़कर आपको सुरक्षा दे सकते हैं, न आपकी आस्था का सम्मान कर सकते हैं। जब यह किसी लायक नहीं हैं, तो इनको वोट भी मत दीजिए। योगी ने कहा कि, यह कांग्रेस का DNA है, जिसने आतंकवाद और नक्सलवाद को पनपाया है लेकिन, भारतीय जनता पार्टी उसका पूरी तरह सफाया कर रही है। योगी ने कहा कि, कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में कभी धारा-370 नहीं हटाई क्योंकि उसे मुस्लिम वोट चाहिए था। कांग्रेस भाषा, क्षेत्र, जाति और पंत-संप्रदाय के नाम पर बांटने वाली पार्टी है। योगी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, राहुल गांधी का कार्य देखा होगा। देश में जब संकट आता है, तब इनको 'नानी' याद आती है।

अगर बंटे तो कटे- योगी

सीएम योगी ने कहा कि, पिछले 10 सालों में हरियाणा में परिवर्तन आया है। हरियाणा को कांग्रेस, INLD ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद के गर्त में डुबो दिया था। याद रखिएगा बहुजन समाज पार्टी के हाथी का पेट इतना बड़ा है कि वो कभी नहीं भरता, यह कभी भरने वाला नहीं है, आपका वोट खराब हो जाएगा। याद रखना है कि कोई ऐसी गलती न कर देना कि आपस में हम बंटे। अगर बंटे तो कटे। योगी ने 'हाथ बदलेगा हालात' वाले कांग्रेस के नारे पर भी तंज़ कसा। योगी ने कहा कि, कांग्रेस का हाथ हालात को और बिगाड़ने आया है। सच तो यह है कि, कांग्रेस का हाथ बिगाड़ेगा हालात। इसलिए हरियाणा में विकास की रफ्तार के लिए नायब सैनी की सरकार को लाना आवश्यक है।

BJP में शामिल होंगी कुमारी शैलजा? केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा- हम इनकार नहीं कर सकते, सही समय आने पर पता चल जाएगा