केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने राज्यों को फर्जी ई चालान से किया सावधान

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने राज्यों को फर्जी ई चालान से किया सावधान

Union Transport Ministry

Union Transport Ministry

लिंक को क्लिक करने से पहले रहें सावधान, हैक हो सकता है बैंक अकाउंट
एएसपी ने कहा ओवर स्पीड के ई चालान में लोगों से ही रहा साइबर फ्राड 

अर्थ प्रकाश संवाददाता
पंचकूला। Union Transport Ministry: 
साइबर फ्रॉड को अंजाम देने वाले अब ट्रैफिक पुलिस के ई चालान के जरिए लोगों के खातों में सेंध लगा रहे हैं। देश में कई राज्यों में सामने आ रहे इस तरह के मामलों को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्रालय भी सचेत हो गया है और सभी राज्यों को ई चालान से हो रहे फ्रॉड से लोगों को बचाने के लिए राज्य पुलिस को जागरूकता बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। हैरानी की बात ये है कि साइबर फ्रॉड में सबसे ज्यादा हैकर्स ई चालान के जरिए ओवर स्पीड के चालान को टारगेट कर रहे हैं। यहां तक कि परिवहन विभाग को केंद्रीय वेब साइट को भी कॉपी कर ओवर स्पीड के चालान को अपना फर्जी लिंक बता कर लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है। 

पंचकूला पुलिस की ओर से भी इन मामलों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पंचकूला पुलिस के एएसपी मनप्रीत सूदन ने प्रेस वार्ता में इस बात का खुलासा किया है कि ओवर स्पीड का चालान आने पर दिए गए लिंक को क्लिक ना करें। इससे पहले अपने चालान का स्टेटस सिर्फ परिवहन विभाग की सरकारी वेब साइट के माध्यम से चेक कर लें।

जानें कैसे हो रहा चालान के नाम पर फ्रॉड

एएसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि ओवर स्पीड के चालान को लेकर सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। साइबर फ्रॉड करने वाले लोगों को फर्जी ई चालान का फर्जी लिंक भेजते हैं। ये लिंक किसी को भी भेजा जा सकता है। लिंक को क्लिक करते ही उसमें आपके नाम का ओवर स्पीड का चालान दिखता है। साथ में चालान की राशि पर पे ऑनलाइन का ऑप्शन दिया जाता है।

अकाउंट डिटेल भरने को कहा जाता है ताकि आप ऑनलाइन अपने चालान का भुगतान कर सकें। आप यदि ऐसा करते हैं है तो अपनी गाड़ी कमाई से हाथ शो बैठते हैं। साइबर फ्रॉड के जरिए आपके आकंट की जानकारी हैकर के पास पहुंच जाती है और खाता खाली हो जाता है।