चंडीगढ़ पुलिस और केंद्रीय मंत्री बिट्टू की सिक्योरिटी में हाथापाई; आपस में गाली-गलौच भी, पंजाब CM हाउस जाने को लेकर बढ़ा बवाल

Union Minister Ravneet Bittu Security And Chandigarh Police Clash
Ravneet Bittu in Chandigarh: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जब आज चंडीगढ़ में पंजाब CM हाउस जाने को लेकर आगे बढ़े तो इस दौरान भारी बवाल देखने को मिला। दरअसल, चंडीगढ़ पुलिस ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू को सीएम हाउस में दाखिल होने से रोका। जिसके बाद पुलिस और बिट्टू के बीच बहस हुई। साथ ही वहीं चंडीगढ़ पुलिस और केंद्रीय मंत्री बिट्टू की सिक्योरिटी में हाथापाई की नौबत आ गई। चंडीगढ़ पुलिस और बिट्टू की सिक्योरिटी के बीच इस टकराव में गाली-गलौच भी खूब हुई। जिसका वीडियो सामने आया है।
मुझे डिटेन करना है तो कर लो या फिर जाने दो...
रवनीत सिंह बिट्टू के गाड़ी से उतरने के बाद भी चंडीगढ़ पुलिस और उनकी सिक्योरिटी में भिड़ंत होती देखी गई। इस दौरान बिट्टू ने चंडीगढ़ पुलिस पर मां-बहन की गाली देने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों तरफ से 'हमारी ज्यादा ज़िम्मेदारी है सिक्योरिटी की' इसे लेकर बहस चलती रही। इस बीच केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने चंडीगढ़ से पुलिस से कहा कि, आपको क्या करना है, जो करना है करो। मुझे डिटेन करना है तो कर लो या फिर जाने दो। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से कहा गया कि अफसर आ रहे हैं वो बात करेंगे।
बाहर निकल.... हम भी ड्यूटी कर रहे
इस बवाल के बीच एक वीडियो में जब चंडीगढ़ पुलिस केंद्रीय मंत्री बिट्टू के एक सुरक्षाकर्मी को गाड़ी से बहार उतारने की कोशिश कर रही है तो इस दौरान आपस में गाली-गलौच और हाथापाई देखी गई। सुरक्षाकर्मी ने कहा कि, गृह मंत्रालय ने हमें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की सुरक्षा सौंपी है। हम उन्हें अकेला कैसे छोड़ सकते हैं। उन्हें कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। जब सुरक्षाकर्मी ने कहा कि, गृह मंत्रालय ने हमको भेज रखा है तो इस पर चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि, हम तो अपने अफसरों का हुकुम मानेंगे।
वहीं जब सुरक्षाकर्मी ने कहा कि, यहां तुम्हारी ज़िम्मेदारी नहीं है तो चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि, ज़िम्मेदारी हमारी है यूटी में और किसकी है? चंडीगढ़ में हमारी ड्यूटी है और हम ड्यूटी कर रहे हैं। इस पर सुरक्षाकर्मी ने कहा कि, हम ऑल इंडिया ड्यूटी दे रहे हैं।
वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल है...
रास्ता रोकने को लेकर बढ़ा विवाद
फिलहाल, यह पूरा विवाद केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का रास्ता रोके जाने को लेकर बढ़ा। चंडीगढ़ पुलिस रास्ता बंद कर आगे नहीं जाने दे रही थी। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, बिट्टू के पास सीएम हाउस में जाने की परमिशन नहीं थी। इस कारण से उन्हें आगे जाने से रोका गया। वहीं इस पूरे विवाद को लेकर जो टकराव की स्थिति पैदा हुई। उसे लेकर केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने गृह मंत्रालय से शिकायत करने की बात कही है। अब देखना यह होगा कि, इस विवाद और लड़ाई-झगड़े पर गृह मंत्रालय का क्या एक्शन होता है।