Union Minister Daughter Molested: केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़; सहेलियों के साथ मेले में थी, 30-40 मनचले पीछे लगे

केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़; सहेलियों के साथ मेले में थी, 30-40 मनचले पीछे लगे, गंदे कमेंट्स कर वीडियो बनाते रहे, पुलिस गार्ड से बदसलूकी

Union Minister Raksha Khadse Daughter Molested Maharashtra Crime News

Union Minister Raksha Khadse Daughter Molested Maharashtra Crime

Minister Daughter Molested: जरा सोचिए कि जब एक केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़ की जा रही है और मनचले उस पर गंदे कमेंट्स कर रहे हैं तो आम घरों की बेटियां भला कैसे सुरक्षित हो सकती हैं? दरअसल, हैरान करने वाली खबर महाराष्ट्र के जलगांव से है। जहां एक महिला केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों के साथ मेले में घूमने के दौरान छेड़छाड़ की गई। बताया जाता है कि, 30-40 मनचले पीछा करने लगे। उन्होंने अभद्र और गंदे कमेंट्स किए। वो जबरन फोटो खींच रहे थे और वीडियो बना रहे थे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ एक पुलिस गार्ड की मौजूदगी भी थी। जिसने मनचलों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसके साथ भी बदसलूकी शुरू कर दी। पुलिस गार्ड के साथ बुरा बर्ताव किया। यहां तक कि उसका कालर पकड़ने की बात भी सामने आई है। रोकने के बावजूद भी मनचले मान नहीं रहे थे। फिलहाल, इस घटना से स्तब्ध केंद्रीय मंत्री ने खुद पुलिस अधिकारियों के पास जाकर छेड़छाड़ (Union Minister Daughter Molested) की शिकायत दर्ज कराई है और मनचलों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेने और उन्हें जल्द जेल भेजने को कहा है।

वहीं पुलिस ने केंद्रीय मंत्री को जल्द एक्शन का भरोसा दिया है। पुलिस ने मनचलों की पहचान कर ली है। अभी मनचले फरार बताए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, उन मनचलों की हिम्मत जिस कदर बढ़ रही है, वो कल को किसी भी घर में घुस सकते हैं और जो चाहें वो कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, उनकी बेटी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर अपनी सहेलियों के साथ मेले में गई थी, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की गई।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए छेड़खानी की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री ने कहा- ''मैं केंद्रीय मंत्री के तौर पर नहीं एक मां के तौर पर पुलिस स्टेशन गई थी। मेरी बेटी और उसकी सहेलियों के साथ जो घटना हुई है वह निंदनीय और शर्मनाक है। इस तरह की घटनाओं से ऐसी कई बेटियां और माताएं पीड़ित होंगी। उन्हें भी पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए ताकि मनचलों पर कार्रवाई हो सके।''

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, ''मेरी बेटी और अपनी सहेलियों के साथ महाशिवरात्रि के मेले में गई थी, जहां कुछ युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने मेरे पुलिस गार्ड के साथ भी बदसलूकी की। 30-40 लड़के इकट्ठा होकर बदतमीजी कर रहे थे। पुलिस गार्ड की मौजूदगी में भी उनकी इतनी हिम्मत थी कि वे छेड़छाड़ कर रहे थे और वीडियो बना रहे थे। यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इसीलिए मैंने FIR दर्ज कराई है। कल को वे किसी भी घर में घुस सकते हैं और जो चाहें कर सकते हैं। मैंने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।''

महाराष्ट्र CM ने कहा- मनचलों को बख्शा नहीं जाएगा

केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ को लेकर महाराष्ट्र CM देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का भी बयान सामने आया है। सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि, केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी करने वाले मनचलों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। मैंने पुलिस को आदेश दिया है कि, इसमें तेज कार्रवाई की जाये और सभी मनचलों को पकड़ा जाये।

विपक्ष ने कहा- जब केंद्रीय मंत्री की बेटी सुरक्षित नहीं तो...

फिलहाल, केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़खानी की घटना से हड़कंप मच गया है। ये घटना सामने आने के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। छेड़छाड़ मामले पर NCP-SCP विधायक रोहित पवार ने कहा, "अगर महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी सुरक्षित नहीं है, तो राज्य में आम आदमी की बेटी कैसे सुरक्षित हो सकती है? राज्य सरकार महिला सुरक्षा नहीं कर पा रही है।

यह पढ़ें

हरियाणा कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल मर्डर केस; पुलिस ने दिल्ली से 1 आरोपी दबोचा, गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा! पढ़िए रिपोर्ट