Union Minister Giriraj Singh- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बिहार में हमला; जनता दरबार में लोगों से मुलाकात करने पहुंचे थे

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बिहार में हमला; जनता दरबार में लोगों से मुलाकात करने पहुंचे थे, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, सुरक्षा बढ़ाई गई

Union Minister Giriraj Singh Attacks In Begusarai Bihar News Update

Union Minister Giriraj Singh Attacks In Begusarai Bihar News

Union Minister Giriraj Singh: बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है। गिरिराज सिंह पर बिहार में हमला हो गया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को बिहार के अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। बेगूसराय के बलिया ब्लॉक में जनता दरबार लगाया गया था। इस दौरान जब गिरिराज सिंह लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने के बाद जनता दरबार से बाहर निकलने लगे तो इस बीच ही उनपर एक शख्स द्वारा हमला कर दिया गया।

हालांकि, इस हमले में केंद्रीय मंत्री का पूरी तरह से बचाव हो गया। गिरिराज सिंह को किसी तरह की शारीरिक क्षति नहीं हुई है। वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। गिरिराज सिंह ने मीडिया के सामने घटना को लेकर बयान जारी किया है। गिरिराज सिंह ने घटना की कड़ी निंदा की है और विपक्ष पर निशाना साधा है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथी आरोपी शख्स को पुलिस द्वारा पकड़ लिए जाने की खबर है। आरोपी द्वारा गिरिराज सिंह के संबंध में मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए हैं।

 

गिरिराज सिंह बोले- मैं इन हमलों से नहीं डरने वाला

मीडिया में बयान देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- मैं गिरिराज हूँ और मैं हमेशा समाज के हितों के लिए बोलता रहूंगा,संघर्ष करता रहूंगा। इन हमलों से मैं डरने वाला नहीं। दाढ़ी-टोपी देखकर उनको पुचकारने और सहलाने वाले लोग आज देख लें कि किस प्रकार बेगुसराय बिहार सहित पूरे देश में लेंड जिहाद-लव जिहाद और साम्प्रदायिक तनाव पैदा किया जा रहा है।