Ukraine President Zelenskiy will release prisoners

रूस से जंग: यूक्रेन के कैदियों पर बड़ी खबर, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया बड़ा ऐलान

Ukraine President Zelenskiy will release prisoners

Ukraine President Zelenskiy will release prisoners

यूक्रेन पर रूस द्वारा हमले (Russia attacks on Ukraine) के बीच जहां बराबर मुकाबले के साथ बातचीत का रास्ता तलाशा जा रहा है तो वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की लगातार नए-नए और बड़े ऐलान किये जा रहे हैं| यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की जहां पहले यूक्रेन के आम नागरिकों को हथियार देने और उन्हें रूस के खिलाफ लड़ने को कह चुके हैं तो वहीं अब यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन के वे कैदी जो रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के इच्छुक होंगे उन्हें सैन्य अनुभव देकर जेल से रिहा कर दिया जाएगा| बतादें कि, यूक्रेन में अबतक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है| इसमें सैनिकों के साथ-साथ काफी बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हैं| इसके अलावा आपको बतादें कि, अबतक चार लाख यूक्रेनी यूक्रेन छोड़ चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है|

यह पढ़ें -  Russia Attack: शायद ये मेरे अंतिम शब्द हों... देश से भागने की होने लगीं बातें तो यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जारी किया ये video

 

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी चेतावनी....

बतादें कि, इस जंग में नुकसान सिर्फ यूक्रेन का ही नहीं हो रहा है बल्कि रूस के भी कई सैनिक मारे जा चुके हैं| यूक्रेनी सेना लगातार रूस की कार्रवाई का जवाब दे रही है| इधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों को एक चेतावनी भी दे डाली है| यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों से कहा है कि वह अपनी जान बचाएं और यूक्रेन को छोड़कर भाग जाएं| जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सैनिक अपने हथियार डाल दें|

यह पढ़ें - दुनिया तुम्हें असली हीरो के रूप में याद करेगी... तबाही की जंग में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ठुकरा डाला अमेरिका का यह प्रस्ताव

 

रूस से बातचीत का एक मकसद....

इधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यह भी कहा कि रूस से बातचीत का हमारा सिर्फ एक ही मकसद रहेगा कि रूसी सेना यूक्रेन से वापिस हो जाए और तत्काल युद्ध पर विराम लगे| इधर, यूक्रेन के विदेश मंत्री ने रूसियों को एक वीडियो संदेश जारी किया है और कहा है कि रूसियों को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने की मांग करने की आवश्यकता है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने तान रखा है सीना ...

फिलहाल, Russia-Ukraine के बीच जारी युद्ध का परिणाम कुछ भी हो लेकिन राष्ट्रपति जेलेंस्की हमेशा असली हीरो के तौर पर पहचाने जायेंगे| क्योंकि इतनी मुश्किल परिस्थितियों में वह अपनी जान बचाने की जगह देश के साथ खड़े हैं| नहीं तो देखने में आता है कि जब किसी देश पर गाज गिरती है तो वहां के शासक भाग जाते हैं| लेकिन राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि वह यूक्रेन में ही हैं और अपने देश को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं| वह यूक्रेन छोड़ककर कहीं नहीं जायेंगे| वह यूक्रेन के लोगों के साथ हैं| वह यहीं डटकर यूक्रेन की रक्षा करेंगे| जब तक सांस है वह अंतिम दम तक लड़ेंगे|

यह पढ़ें - जानते हैं आप? कॉमेडी की, राष्ट्रपति का नकली रोल निभाया, और वह सच में बन गया यूक्रेनी राष्ट्रपति, दिलचस्प है राष्ट्रपति जेलेंस्की की कहानी