Ukraine President Zelenskiy Warned Russian Military

रूस हमला: अगले 24 घंटे बेहद अहम, यूक्रेनी राष्ट्रपति की चेतावनी... जान बचाएं, यूक्रेन छोड़कर भाग जाएं

Ukraine President Zelenskiy Warned Russian Military

Ukraine President Zelenskiy Warned Russian Military

रूस के हमले से (Russia attacks on Ukraine) यूक्रेन के हालात काफी खराब हैं और एक बड़ी संख्या में यहां के लोगों की जान जा चुकी है| इसके साथ ही अबतक चार लाख यूक्रेनी यूक्रेन छोड़ चुके हैं| इधर, बात अगर रूस की करें तो  रूस के भी कई सैनिक इस जंग में मारे गए हैं|

बरहाल, रूस हमले के आगे यूक्रेन झुकने को तैयार नहीं है| यूक्रेन अपने हथियार नहीं डाल रहा है और बराबर मुकाबला कर रहा है| हालांकि, इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की (Ukraine President Zelenskiy) बार-बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से शांति भरी बातचीत की बात कह रहे हैं| लेकिन पुतिन अपने आगे सुनने को राजी नहीं है| खैर, अब खबर आ रही है कि रूस बातचीत को तैयार है और दोनों देशों के बीच बैठक होने जा रही है|

लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दे दी चेतावनी....

इधर, बैठक और बाचतीत का नतीजा जो भी हो लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों को एक चेतावनी दे डाली है| यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों से कहा है कि वह अपनी जान बचाएं और यूक्रेन को छोड़कर भाग जाएं| जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सैनिक अपने हथियार डाल दें| इसके अलावा जेलेंस्की ने यह भी कहा है कि यूक्रेन के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम होने वाले हैं|

रूस से बातचीत का एक मकसद....

इधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यह भी कहा कि रूस से बातचीत का हमारा सिर्फ एक ही मकसद रहेगा कि रूसी सेना यूक्रेन से वापिस हो जाए और तत्काल युद्ध पर विराम लगे| इधर, यूक्रेन के विदेश मंत्री ने रूसियों को एक वीडियो संदेश जारी किया है और कहा है कि रूसियों को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने की मांग करने की आवश्यकता है।

Ukraine President Zelenskiy Warned Russian Military
Ukraine President Zelenskiy Warned Russian Military