Ukraine President Zelenskiy on Russian Soldiers

रूस से भीषण युद्ध: अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा दावा, पुतिन के लिए यह झटका

Ukraine President Zelenskiy on Russian Soldiers

Ukraine President Zelenskiy on Russian Soldiers

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज सातवां दिन है| रूस की सेना लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी सहित भयंकर विस्फोटक हमले कर रही है| इस बीच यूक्रेन में काफी नुकसान हो रहा है| जान का भी और माल का भी| यूक्रेन में सैनिकों सहित कई आम लोगों की मौत हुई है| लेकिन अगर यूक्रेन की माने तो मौतों के आंकड़े में रूस आगे चल रहा है|

दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अब फिर से एक बड़ा दावा किया है| राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जानकारी दी है कि 6 दिनों में यूक्रेन में युद्ध के दौरान रूस के 6000 सैनिकों को मार गिराया गया है| फिलहाल, अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का यह दावा सच है तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए यह एक बड़ा झटका है| यानि यूक्रेन की सेना महाशक्तिशाली रूस को पूरी टक्कर दे रही है और मात भी दे रही है|

राष्ट्रपति जेलेंस्की रूसी सेना को दे चुके हैं चेतावनी...

बतादें कि, इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी सेना को चेतावनी दी थी और कहा था कि रूसी सैनिक अपने हथियार डाल दें| वह अपनी जान बचाएं और यूक्रेन को छोड़कर भाग जाएं| इसके साथ ही राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यह भी कहा था कि रूस से बातचीत का हमारा सिर्फ एक ही मकसद रहेगा कि रूसी सेना यूक्रेन से वापिस हो जाए और तत्काल युद्ध पर विराम लगे| आपको बतादें कि,राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि वह यूक्रेन में ही हैं और अपने देश को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं| उनका कहना है कि वह यूक्रेन छोड़ककर कहीं नहीं जायेंगे| वह यूक्रेन के लोगों के साथ हैं| वह यहीं डटकर यूक्रेन की रक्षा करेंगे| जब तक सांस है वह अंतिम दम तक लड़ेंगे|

रूसी सेना का यूक्रेन के खेरसॉन पर नियंत्रण का दावा....

इधर, यूक्रेन को लेकर एक बड़ी खबर यह भी आ रही है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के Kherson पर कब्जा कर लिया है| इसके साथ ही रूसी सेना ने खारकीव में भीषण हमला बोला है| जिसमें बड़े स्तर पर माली नुकसान के साथ 21 लोगों के मारे जाने की सूचना है। इसके साथ ही एक बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं|