अब PM Modi के हाथ सबकुछ... यूक्रेन का भारत को भावुक कर देने वाला मैसेज, पढ़ें

Ukraine appeals to India for help
जिसकी भूमिका कई दिनों से बन रही थी, उसकी तस्वीर (Russia attacks on Ukraine) आज साफतौर पर दिख रही है| रूस ने आखिरकार यूक्रेन पर हमला कर ही दिया| फिलहाल, रूस के हमले से यूक्रेन हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठा है, वह भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है लेकिन बेहद पावरफुल रूस के सामने यूक्रेन कबतक टिक सकता है, इसपर कुछ नहीं कहा जा सकता| इसीलिए अब दुनिया के अन्य देश रूस को रुकने के लिए कह रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं| लेकिन रूस है कि मानता नहीं| जहां अब यूक्रेन ने भारत से मदद की गुहार लगाई है| यूक्रेन के भारत में राजदूत Dr Igor Polikha ने गुहार लगाते हुए कहा कि अब भारत ही कुछ कर सकता है| रूस को रोक सकता है| हम भारत की तरफ बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं|
अब PM Modi के हाथ सबकुछ...
दरअसल, भारत में यूक्रेन के राजदूत इगर पोलिखा ने कहा कि रूस जो स्थिति पैदा कर रहा है उसे रोकना बेहद जरुरी है लेकिन रूस रुक नहीं रहा है| ऐसी स्थिति में हम भारत की मदद चाहते हैं| भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही अब कुछ कर सकते हैं| क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) उनके अच्छे और एक नजदीकी दोस्त हैं और इसके साथ ही पीएम मोदी को दुनिया का बेहद प्रभावशाली, शक्तिशाली और सम्मानीय नेता माना जाता है| इसलिए मैं नहीं जानता कि पुतिन कितने विश्व नेताओं की बात सुन सकते हैं, लेकिन मोदी जी की हैसियत से मुझे उम्मीद है कि अगर वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे तो उम्मीद है कि पुतिन स्थिति को न बिगड़ने देने पर विचार करें| वहीं, राजदूत इगर पोलिखा ने कहा पीएम मोदी इस मामले में हस्तक्षेप जरूर करें और रूस के राष्ट्रपति से बात करें तथा यूक्रेन के राष्ट्रपति से उनकी बात करवाएं ताकि इस रूस-यूक्रेन संघर्ष पर विराम लगाया जा सके|
यह भी पढ़ें - युद्ध ठीक नहीं: रूस से फुल टक्कर ले रहा यूक्रेन, देखें अब कितनी बड़ी जवाबी कार्रवाई की
हम इन्तजार कर रहे ....
राजदूत इगर पोलिखा ने आगे कहा कि हम इस युद्ध को रोकने में भारतीय नेतृत्व के सक्रिय समर्थन की प्रतीक्षा कर रहे हैं| हमें आशा है कि भारत की तरफ से हमारी मदद की जाएगी| भारत को अपनी वैश्विक भूमिका निभानी चाहिए। इतिहास में कई बार भारत ने शांति स्थापना की भूमिका निभाई है। इसलिए आज फिर हमें भारत की मजबूत आवाज की जरुरत है|

पुतिन दे रहे देशों को धमकी ....
दुनिया के अन्य देश रूस को शांति बनाये रखने की बात कह रहे हैं तो उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एकटक जवाब दे डाला है| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश हमारे इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा और हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करेगा, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और वह ऐसे परिणामों को भुगतेगा, जो उसनेअपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किये होंगे|
