पंजाब कैडर के IPS अफसरों को मिला प्रमोशन: चंडीगढ़ SSP कुलदीप सिंह चहल का भी नाम शामिल, देखिये

Two IPS officers of Punjab cadre including Chandigarh SSP Kuldeep Singh Chahal got promotion
Punjab IPS : पंजाब सरकार ने राज्य कैडर के 2009 बैच के दो आईपीएस अफसरों को वेतन स्तर पर प्रमोशन का तोहफा दिया है| दोनों आईपीएस अफसरों को एक जनवरी 2022 से पे मैट्रिक्स लेवल 13 में प्रमोट किया गया है| बतादें कि, दोनों आईपीएस अफसरों में एक कुलदीप सिंह चहल हैं| कुलदीप सिंह चहल इस वक्त चंडीगढ़ (यूटी कैडर) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बतौर एसएसपी तैनात हैं| कुलदीप सिंह को इस प्रमोशन का पूर्ण फायदा तब मिलेगा जब वह अपने कैडर वापस लौटेंगे और वहां सेवा देंगे|
साल 2020 में एसएसपी नीलांबरी जगदाले (IPS पंजाब कैडर) के चंडीगढ़ से जाने के बाद कुलदीप सिंह चहल की नियुक्ति हुई थी| कुलदीप सिंह चहल चंडीगढ़ आने से पहले मोहाली में एसएसपी थे| इसके अलावा कुलदीप सिंह के बारे में आपको एक खास बात और बतादें कि वो आईपीएस बनने से पहले चंडीगढ़ पुलिस में ASI रह चुके हैं| चहल हरियाणा के रहने वाले हैं| बतादें कि, चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर आये किसी भी अधिकारी का कार्यकाल तीन साल का होता है| वो बात अलग है कि बाद में इस कार्यकाल को बढ़ा दिया जाये|
देखिये आदेश .... रिपोर्ट- रंजीत शम्मी
