Two factions clashed in Karnal, 3 injured

करनाल में दो गुट भिड़े, 3 लोग घायल, पुलिस के आते ही दोनों गुट हुए फरार

Two factions clashed in Karnal, 3 injured

करनाल। करनाल शहर के सेक्टर-7 में युवाओं के दो गुटों में भिडंत हो गई। इस झगड़े की एक वीडियो वायरल हो रही है। दोनों पक्षों में खूब लाठी, डंडे, बिंड़े और तलवारें चलीं। झगड़े में घायल तीन युवकों को कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल पर तलवार से हमला हुआ है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मार्केट के लोगों से जानकारी ली। तब तक दोनों पक्षों के युवक मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद मार्केट के दुकानदारों और कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है।

डॉक्टर नीरज ने बताया कि उनके पास 3 घायल युवक पहुंचे हैं। घायलों ने बताया कि उनकी आपस में दूसरे गुट के साथ लड़ाई हो गई थी। झगड़े के दौरान उनकों तलवार लगी है, जिन का इलाज चल रहा है। घाव भी तलवारों के ही हैं। एक की स्थिति ठीक है। दो युवाओं के सिर व बाजू पर ज्यादा चोटें होने के कारण स्थिति गंभीर है।

जांच अधिकारी रविंद्र ने कहा कि पुलिस के पास झगड़े की सूचना आई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। पुलिस के आने से पहले ही दोनों पक्षों के युवक मौके से फरार हो गए। अभी तक पुलिस के पास अस्पताल से कोई जानकारी नहीं आई है। जैसे ही सूचना मिलेगी, पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।

महिला ने बताया कि रोजाना मार्केट में शरारती तत्व खड़े रहते हैं। जो आवारा किस्म के होते हैं। इनसे उन्हें डर बना रहता है। ऐसे लोग महिलाओं और लड़कियों को देखकर कमेंट कसते रहते हैं। यहां पर हर समय पुलिसकर्मी की डयूटी लगाई जानी चाहिए।